JANUNPUR NEWS : महानिदेशक से मिला प्राथमिक शिक्षकों का प्रतिनिधिमण्डल
जौनपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष यशपाल सैनी के नेतृत्त्व में प्रदेश महामंत्री अनिल यादव, प्रदेश संरक्षक मेघपाल सिंह, उपाध्यक्ष राय साहब यादव, प्रदेश संगठन मंत्री डा. भानु प्रताप राव सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ महानिदेशक स्कूली शिक्षा विजय किरण आनंद से शिक्षकों की समस्याओं के समाधान हेतु मिले।
उपरोक्त मांग पत्र में उल्लेखित बिंदुओं पर वार्ता कर पत्रक सौंपा गया। महानिदेशक ने सभी बिंदुओं को गहनता से सुनकर समस्याओं का अति शीघ्र निस्तारण करने का आश्वासन दिया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











