जन विकास संस्थान ने अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर किया कार्यक्रम | #TEJASTODAY

मछलीशहर, जौनपुर। जन विकास संस्थान जौनपुर द्वारा ब्रेकथ्रू नई दिल्ली के सहयोग से संचालित किशोरी सशक्तिकरण परियोजना के अंतर्गत कोविड 19 को ध्यान में रखते कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय विकास खंड के विभिन्न गांव में किया गया। रामगढ़ व तिलौरा में रैली, नुक्कड़ नाटक व जनसभा, अदारी, वारी, सहजदपुर, कौरहा में रैली व जनसभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर संस्थान के परियोजना निदेशक राजमणि के निर्देशन व परियोजना समन्वयक शिवशंकर के सहयोग से उक्त गतिविधियां आयोजित की गयीं।
इस दौरान परियोजना समन्वयक द्वारा चर्चा करते हुए अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के उद्देश्य व कार्यक्रम के बारे में बताया गया। उक्त आयोजन में अमृत लाल, शिव प्रकाश, कंचन, सुनीता, अरविंद, संजय सहित समस्त पियर ट्रेनर का योगदान सराहनीय रहा। इस अवसर पर किशोरी समूह के किशोरियों द्वारा नुक्कड़ नाटक, डांस सहित अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। इस अवसर पर नारी संघ की महिलाएं, आशा, आगनवाड़ी व जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
ब्रेकिंग खबरों से अपडेट रहने के लिए आज ही प्ले स्टोर या इस लिंक पर क्लिक कर tejastoday.com Apps इंस्टॉल करें
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tejastoday.news
ब्रेकिंग खबरों से अपडेट के लिए इस फोटो पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें









