HomeGorakhpurजायसवाल समिति ने किया होली मिलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन

जायसवाल समिति ने किया होली मिलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन

जायसवाल समिति ने किया होली मिलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन

एक—दूसरे से गले मिलकर खूब जमकर उड़ाये गये अबीर—गुलाल
अजय जायसवाल
गोरखपुर। जायसवाल समाज समिति ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महादेवपुरम राप्ती नगर में होली मिलन कार्यक्रम किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निवर्तमान महापौर सीताराम जायसवाल ने भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की मूर्ति पर माल्यार्पण करके दीप प्रज्ज्वलित किया।

तत्पश्चात निवर्तमान महापौर ने आए हुए आगंतुकों को संबोधित कर कहा कि होली मिलन समारोह के चलते अपनी बिरादरी के लोगों को एक छत के नीचे मिलने का अवसर मिला। समारोह में जायसवाल समाज के पुरुष व महिलाएं बढ़-चढ़कर हिस्सा ली।

जायसवाल समाज समिति के अध्यक्ष छेदी प्रसाद जायसवाल, महानगर अध्यक्ष हरेंद्र प्रसाद जायसवाल, युवा अध्यक्ष सचिन जायसवाल, उपाध्यक्ष कन्हैया जायसवाल, डा. मनोज जायसवाल, डा. शिल्पी जायसवाल, गुंजन जायसवाल महानगर अध्यक्ष ने आए आगंतुकों को संबोधन कर अतिथि को अंगवस्त्रम देकर व स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया। इसके बाद लोगों ने एक—दूसरे को अबीर—गुलाल लगाकर फूलों की होली खेली।

समारोह में उपाध्यक्ष कन्हैया जायसवाल, विजय जायसवाल वरिष्ठ पत्रकार, सत्य प्रकाश जायसवाल, गणेश जायसवाल, चंद्रशेखर जायसवाल, डा. संजय जायसवाल, विशाल जायसवाल, अध्यक्ष आशा जायसवाल, मानती देवी उपाध्यक्ष, गुंजन जायसवाल, सुमन जायसवाल, ललिता जायसवाल, बीना जायसवाल सहित तमाम लोग उपस्थित थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read