जैन समाज ने झारखण्ड के तीर्थ स्थान को धार्मिक स्थल घोषित करने की उठायी आवाज

जैन समाज ने झारखण्ड के तीर्थ स्थान को धार्मिक स्थल घोषित करने की उठायी आवाज

संदीप पाण्डेय
रायबरेली। महावीर के अनुयायियों ने अंहिसा का मार्ग अपनाते हुए झारखंड में जैन तीर्थ सम्‍मेद शिखर को पर्यटन क्षेत्र घोषित करने का विरोध किया। शहर में दिगंबर जैन समाज की ओर से झारखंड स्थित सम्मेद शिखर को जैन धार्मिक स्थल घोषित करने की मांग की गई। बुधवार को बड़ी संख्या में जैन समाज की महिलाओं व पुरूषों ने शहर के प्रमुख मार्गों से मौन जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां पर ज्ञापन देते हुए झारखंड सरकार को निर्णय वापस लेने के लिए आग्रह भी किया।

बता दें कि झारखंड में स्थित जैन समाज के प्रसिद्ध और प्रमुख तीर्थ क्षेत्र सम्‍मेद शिखर को देश की पर्यटन स्थलों की सूची में शामिल करने का पूरे देश में जैन समाज द्वारा विरोध किया जा रहा है। दरअसल, तीर्थ क्षेत्र सम्‍मेद शिखर जी जैन समाज का सबसे महत्त्वपूर्ण आस्था का स्थल है। बताया जा रहा है कि इसी क्षेत्र से 20 तीर्थंकरों ने मोक्ष प्राप्त किया है। जैन समुदाय सहित अन्य समाज की आस्था भी इस क्षेत्र से जुड़ी हैं। प्रति वर्ष लाखों की संख्या में श्रद्धालु यहां भक्ति व धार्मिक अनुष्ठान करने के लिए परिवार व समाज जनों सहित पहुंचते हैं।

जैन समाज के अध्यक्ष सुनील जैन, महामंत्री आरके जैन, अशोक जैन ने कहा कि जब तक झारखंड सरकार सम्मेद शिखर यानी जैन समाज की तपोभूमि पर्यटन स्थल बनाए जाने का प्रस्ताव वापस नहीं लेगी, वह प्रदर्शन जारी रखेंगे। वहीं जैन समाज के लोगों का कहना है कि सम्मेद शिखर जैन मुनियों की तपोभूमि है। इस तपोभूमि को पर्यटन स्थल बनाने से यहाँ पर सभी प्रकार की गतिविधियां होंगी और यह तपोभूमि के लिए ठीक नहीं है। इस तपोभूमि को वह किसी भी कीमत पर घूमने फिरने का स्थान नहीं बनने देंगे।

जैन समाज की महिलाएं अनुराधा जैन, रेखा जैन, अनिता जैन ने कहा कि सम्मेद शिखर पावन भूमि जैन श्रद्धालुओं के लिए अनादि काल से पवित्र रही है। पर्यटन का दर्जा होने से यहां पर मांस, मदिरा, शराब आदि का चलन हो जाएगा और उससे सम्मेद शिखर की पवित्रता नष्ट होगी। जैन समाज के मीडिया प्रभारी अंकित जैन ने बताया कि सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल बनाने का प्रस्ताव झारखंड सरकार ने पारित कर केंद्र सरकार को भेजा है जिससे जैन समाज में आक्रोश व्याप्त है। जैन समाज अहिंसा पूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन कर सम्मेद शिखर जी को पर्यटन स्थान बनाने के निर्णय को वापस लेने की मांग कर रहा है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent