जय घुसमेश्वर लोक सेवा संस्थान ने तारापुर में स्वास्थ्य शिविरों का किया शुभारम्भ

जय घुसमेश्वर लोक सेवा संस्थान ने तारापुर में स्वास्थ्य शिविरों का किया शुभारम्भ

भारत सरकार समस्त नागरिकों के बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए रहती है सदैव तत्पर: डा. राहुल
तेजस टूडे ब्यूरो
संदीप सिंह
प्रतापगढ़। मानव सेवा ही सच्ची ईश्वर पूजा है। आत्मा में ही परमात्मा का निवास होता है। आज के आधुनिक एवं भाग-दौड भरे जीवन के दौर में स्वास्थ्य का बिशेष ध्यान रखना एवं समय-समय पर आवश्यक चेकअप कराते रहना हर एक व्यक्ति के लिए बेहद जरूरी है। उक्त बातें इरकान इंटरनेशनल लिमिटेड दिल्ली के सहयोग से जय घुसमेश्वर लोक सेवा संस्थान प्रतापगढ़ द्वारा जनपद में आयोजित होने वाले नि:शुल्क बिशाल स्वास्थ्य शिविरों के शुभारंभ पर शंकर दीनदयाल बालिका इंटर कॉलेज तारापुर के सभागार में सांसद प्रतापगढ़ डॉ एस0पी0 सिंह पटेल के निजी सचिव जितेंद्र सिंह एडवोकेट ने बतौर मुख्य अतिथि कही।
उन्होंने आगे कहा कि नियमित चेकअप, खान-पान में सावधानी एवं संयमित जीवनशैली अपनाकर ही अब हम पूर्णरूपेण स्वस्थ रह सकते हैं। शिविर में बतौर उद्घाटन अतिथि पधारे कनक हास्पिटल प्रयागराज के एमडी डॉ राहुल त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा पूरे देश में स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रयास किया जा रहा है जिसका नतीजा है कि चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी बेहतर सेवाएं प्रदान कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जय घुसमेश्वर लोक सेवा संस्थान ने जनपद में जो स्वास्थ्य शिविरों की शुरुआत की है, उसके लिए हमारे और हमारी चिकित्सा टीम की ओर से पूरा सहयोग प्रदान किया जाएगा।
अति विशिष्ट अतिथि के तौर पर उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी के मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने कहा कि अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना प्रत्येक व्यक्ति का पहला कर्तव्य है, क्योंकि अगर हमारी शरीर ही हमारा साथ नहीं देगी तो हम जीवन में कुछ भी नहीं कर पाएंगे, इसलिए सबसे पहले हमें अपने को स्वस्थ रखना होगा। उन्होंने स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाने को बेहद जनोपयोगी एवं समाज के लिए बेहतर सेवा ठहराया। विशिष्ट अतिथि के तौर आल इंडिया रूलर्स बार एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव अनिल त्रिपाठी एडवोकेट ने कहा कि सरकार की मंशानुरूप स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े ब्यक्ति तक बेहतर सेवा प्रदान की जा सकती है। इससे समाज हर एक ब्यक्ति आवश्यकतानुसार समुचित लाभ प्राप्त कर सकता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विराट धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष वीएस पाठक ने बताया कि भारत सरकार द्वारा सीएसआर फंड के माध्यम से सुदूरवर्ती जनपदों में प्राथमिकता के आधार पर वृहद स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है जिससे सभी जरूरतमंद नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ उचित परामर्श, नि:शुल्क दवा वितरण व जांच के साथ बेहतर उपचार किया जा सके। जो लोग अथवा संस्थाएं समाजसेवा की भावना रखते हैं, उन्हें देश की सरकार सदैव प्रोत्साहन देने का काम करती है। प्रधानमंत्री जी के स्वस्थ भारत समृद्ध भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए हम कृतसंकल्पित हैं। संचालन करते हुए मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार धर्मेंद्र मिश्र ने समस्त अतिथियों का स्वागत करते हुए उपस्थित जनसमूह से परिचय कराया।
कार्यक्रम आयोजक तथा जय घुसमेश्वर लोक सेवा संस्थान के प्रबंधक कुल भूषण शुक्ल ने सभी अतिथियों, चिकित्सकों समेत विद्यालय परिवार व उपस्थित जनमानस का आभार जताते हुए सहयोग की अपेक्षा पर बल दिया। इस अवसर पर डॉ दिपांकर विश्वास, डॉ रिचा यादव, डॉ अजय मिश्र, फार्मासिस्ट अभय वर्मा, ज्योत्सना शुक्ला, अमित पाल, अनीस कोरी, प्रिया, ऐश्वर्य शुक्ल, कुलदीपक शुक्ल, सोनम यादव, विद्यालय प्रबंधक रामशंकर यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA