HomeVaranasiअण्डर 17 क्रिकेट प्रतियोगिता का विजेता बना जगतपुर

अण्डर 17 क्रिकेट प्रतियोगिता का विजेता बना जगतपुर

सचिन पाल मैन आफ द मैच व वात्सल्य यादव मैन आफ द सीरीज

अण्डर 14 नवीन स्पोर्ट्स क्रिकेट प्रतियोगिता, शिवपुर ने जागरण को हराया

मुस्ताक आलम

वाराणसी। रोहनिया क्षेत्र के जगतपुर के मैदान में चल रहे अण्डर-17 राजश्री जायका क्रिकेट प्रतियोगिता 2020 का फाइनल मैच जगतपुर एकेडमी और जय नारायण एकाद्वश के बीच खेला गया। जिसमें जगतपुर ने 5 विकेट से जीत हासिल किया। इस मैच में मैन आफ द मैच जगतपुर एकेडमी के सचिन पाल और मैन आफ द सीरीज जय नारायण के वात्सल्य यादव रहे। वहीं बेस्ट बैट्समैन जगतपुर के सुशील पटेल और बेस्ट बालर अभय कुमार चुने गये।

इसी बीच अण्डर 14 नवीन स्पोर्ट्स क्रिकेट प्रतियोगिता 2020 का उद्घाटन हुआ जहां पहला मैच शिवपुर और जागरण के बीच हुआ। इसमें जागरण ने टास जीतकर बैटिंग करने का फैसला किया जो 22 ओवर में 86 रन बनायी जिसका पीछा करने उतरी शिवपुर की टीम 11 ओवर में 86 रन बनाकर विजयी रही। इसमें वैभव नाट आउट 51 रन और सुनील ने 26 रन बनाये। शिवपुर की तरफ से उत्कर्ष ने 5 ओवर में 14 रन देकर 7 विकेट लिये जिन्हें मैन आफ द मैच चुना गया। मैच के निर्णायक अम्पायर अतुल और अभय रहे एवं स्कोरर उजाला रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आशीष यादव रणजी ट्राफी प्लेयर रहे।

अण्डर 17 क्रिकेट प्रतियोगिता का विजेता बना जगतपुर

इस अवसर पर जगतपुर के प्रधानाचार्य विपिन चन्द्र राय, खेल शिक्षक जगजीत सिंह, विनोद सिंह, शुभवन्ती मार्बल, सत्येन्द्र राय, जगतपुर पीजी कालेज के खेल शिक्षक मुन्ना शर्मा, नवीन स्पोर्ट्स के ऑनर उमेश वर्मा, जय नारायण के प्रशिक्षक हेमंत राय, जगतपुर एकेडमी के प्रशिक्षक अजीत सिंह, निखिल सिंह, रूद्र प्रताप सिंह, दीपक सिंह, विशाल सिंह, देवव्रत चौबे, हरिनाथ गुप्ता, प्रभाकरमणि तिवारी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Must Read