जदो स्कूल एवं एक मदरसे को कराया गया बन्द, मान्यता का कागज न दिखाने पर हुई कार्यवाही
तेजस टूडे ब्यूरो
देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। शिक्षा क्षेत्र मार्टीनगंज में बिना मान्यता के चल रहे विद्यालयों के खिलाफ बीईओ अश्वनी सिंह ने जांच की।
इस दौरान 3 स्कूलों के प्रबंधकों और प्रधानाध्यापकों द्वारा स्कूल के मान्यता का कागजात न दिखा पाने पर तत्काल स्कूल बंद करा दिया। उन्होंने बिना मान्यता के स्कूल चलाने वालों लोगों पर दंडनात्मक कार्रवाई करने की चेतावनी दी। मार्टिनगंज बीईओ ने बताया कि सरस्वती ज्ञान मंदिर कादनपुर का निरीक्षण किया गया। स्कूल प्रबंधक और प्रधानाध्यापक ने स्कूल की मान्यता के कागजात नहीं दिखा सके जिससे तत्काल बंद कराया गया। वहीं सरस्वती ज्ञान मंदिर कुशवा के संचालक दिलीप कुमार विद्यालय की मान्यता के कागजात नहीं दिखा पाये जिसे बंद कराया गया। चेतावनी दी गई कि अगर बिना मान्यता के स्कूल संचालन होता मिला तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 1 लाख रुपये और प्रतिदिन 10 हजार के हिसाब से जुर्माना लिया जायेगा। दरियापुर में अवैध रूप से चलाए जा रहे एक मदरसे को बंद कराया गया जो बिना मान्यता के संचालित हो रहे थे। इस अभियान में एआरपी डा. चंद्रभान सिंह, एआरपी दिग्विजय सिंह, एआरपी राजेश यादव, एआरपी राज नारायण यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












