सफर करते हुए बस यात्री की हुई मौत
जयशंकर दूबे एडवोकेट
सुल्तानपुर। सुलतानपुर से आजमगढ़ जा रही उ.प्र. परिवहन निगम की बस में सफर कर रहे सुनील नामक व्यक्ति की शनिवार को मौत हो गई। जानकारी के अनुसार उक्त बस गोसाईगंज थाना अंतर्गत सैफुल्लागंज पहुंची हुई थी। घटना पता चलते ही चालक ने बस को खड़ी कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। उसके पास से मिले परिचय पत्र के आधार पर फूलपुर, आजमगढ़ का निवासी बताया जा रहा है। चर्चा है कि हार्टअटैक के कारण उसकी मौत हुई है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












