HomeTrendingसिंचाई बन्धुओं की बैठक 15 को

सिंचाई बन्धुओं की बैठक 15 को

  • सिंचाई बन्धुओं की बैठक 15 को

तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल शाहिद
बहराइच। सदस्य सचिव एवं अधि.अभि. स.न.ख.-पंचम बहराइच ने बताया कि शासन द्वारा नामित उपाध्यक्ष जनपद सिंचाई बन्धु राघवेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जनपद सिंचाई बन्धु की बैठक 15 अप्रैल को पूर्वान्ह 11 बजे से कल्पीपारा कालोनी स्थित सिंचाई विभाग के आफिसर्स फील्ड हास्टल में आहूत की गयी। इस मौके पर सदस्य सचिव ने बताया कि पूर्व यह बैठक 14 अप्रैल को प्रस्तावित थी परन्तु उक्त दिवस को रालकीय अवकाश होने के कारण अब यह बैठक 15 अप्रैल को आयोजित होगी। जनपद सिंचाई बन्धु की बैठक में नहरों की समुचित सफाई, नहरों की कटिंग तथा टेल तक पानी की उपलब्धता, रोस्टर के अनुसार नहरों का संचालन, नहरों के कुलाबों की व्यवस्था, राजकीय नलकूपों का संचालन व बन्दी की समीक्षा, सिंचाई शुल्क निर्धारण, कृषकों से प्राप्त अन्य प्रकार की शिकायतों के निराकरण के साथ सिंचाई मंत्री द्वारा निर्देशित अन्य कार्याे पर चर्चा की जायेगी। सदस्य सचिव ने सभी सम्बन्धित से ससमय बैठक में प्रतिभाग करने की अपेक्षा की है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

Must Read