Homeबदायूं12 लाख की रिश्वत में मदहोश होकर खाकी ने खाकी से खाया...

12 लाख की रिश्वत में मदहोश होकर खाकी ने खाकी से खाया गच्चा

12 लाख की रिश्वत में मदहोश होकर खाकी ने खाकी से खाया गच्चा

अंकित सक्सेना
बदायूं। घूस इंसान को अंधा बना देती है, चाहे वह किसी भी बड़े पद पर बैठा अफसर क्यों न हो। अक्सर बड़े अफसर भी घूस लेते हुये पकड़ने जाने पर सुर्खियों में रहे है। यहीं हाल दिल्ली के कालिकाजी थाने की क्राइम ब्रांच टीम के साथ हुआ। भले ही अब दरोगा के साथ मौजूद अन्य दो पुलिसकर्मी खुद को पाक साफ होने दावा कर रहे है लेकिन गौर दिया जाये तो वह इस डिलिंग में दरोगा का पूरा सहयोग दे रहे थे।

Jaunpur News : लायन्स क्लब जौनपुर मेन का शिक्षक सम्मान समारोह 4 को

अगर दरोगा अकेले ही घूस के रुपये को डकारना की ठानता तो वह टीम को साथ लेकर नहीं जाता। 15 लाख रूपये के बाद 12 लाख की घूस ने पुलिस कर्मियों को इतने मदहोश कर दिया थे कि वह अंजान शहर में एक वकील से घूस की डिलिंग कर बैठे। 12 लाख रुपये लेने के चक्कर में आरोपी पुलिस कर्मियों ने एक रात होटल में भी बितायी। बावजूद उनके मनसूबों को खाखी ने ही कामयाब नहीं होने दिया।
बुलट सवार सीओ ने तोड़ा घूस का चक्रव्यूह
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम सिविल ड्रेस में थी तो सिविल लाइंस थाने की पुलिस टीम भी सिविल ड्रेस में रेकी कर थी जिसमें सीओ सिटी अलोक मिश्र बुलट बाइक पर सवार थे। सदर एसडीएम सुखलाल वर्मा भी क्राइम ब्रांच टीम की रेकी करते हुये उनपर नजर बनाये हुये थे। आरोपी दरोगा पवन राणा ने रुपये के लेने के लिये पहले वकील को पुलिस लाइन रोड पर बुलाया। इसके बाद बार-बार स्थान बदलते हुये दातागंज रोड पर बुला लिया। यहां वकील रूपये लेकर पहुंचे और कार सवार दरोगा को थमा दिया। दरोगा ने वकील के रुपये बैग में रखे, वैसे ही रेकी कर रहे सीओ सिटी ने मौके पर पहुंचकर दरोगा समेत उनकी टीम को हिरासत में ले लिया।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read