HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह ने गायों के लिये एक...

JAUNPUR NEWS : समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह ने गायों के लिये एक ट्रक भूसा किया दान

JAUNPUR NEWS : समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह ने गायों के लिये एक ट्रक भूसा किया दान

अस्थायी गौशाला कृषि भवन में भूसा पहुंचते ही गायों को खिलाया गया
शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। जिले में बारिश के चलते जानवरों के लिए चारे का संकट गहरा गया है। गोशालाओं में रहने वाली गायों को अधिक समस्या है। गायों के चारे की समस्या के बारे में जानकारी होने पर समाजसेवी व भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह ने मंगलवार को एक ट्रक भूसा गैरजनपद से मंगवाकर पालिटेक्निक चौराहा के निकट स्थित कृषि भवन परिसर में संचालित अस्थायी गोशाला को दान किया।

उनके प्रतिनिधि शिवा सिंह रघुवंशी ने खड़े होकर पूरा भूसा मजदूरों से अंदर सुरक्षित रखवा दिया। साथ ही संचालक से कहा कि गायों को भर पेट भूंसा खिलाए। खत्म होने से पहले ही जानकारी दे।

गाय भूखी नहीं रहनी चाहिए। इस बारे में ज्ञान प्रकाश ने कहा कि यह कोई बड़़ा काम उन्होंने नहीं किया है। गो-सेवा का मन में सदैव भाव रहता है। इसलिए जानकारी होने पर भूसा भिजवाया गया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read