Homeअम्बेडकर नगरजनपद औद्योगिक विकास प्राधिकरण के लिये भूमि का हुआ निरीक्षण

जनपद औद्योगिक विकास प्राधिकरण के लिये भूमि का हुआ निरीक्षण

जनपद औद्योगिक विकास प्राधिकरण के लिये भूमि का हुआ निरीक्षण

ओमकार सिंह
अम्बेडकरनगर। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने गुरुवार को ग्राम सस्पना, खानजहांपुर का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी के महत्वाकांक्षी परियोजना औद्योगिक विकास प्राधिकरण की स्थापना हेतु लगभग 500 एकड़ भूमि जिसमें राज्य सरकार की भूमि भी शामिल है। यह स्थान पूर्वाचल एक्सप्रेस वे से लगभग 7 किलोमीटर और जिला मुख्यालय से लगभग 18 किलोमीटर की दूरी पर है।

औद्योगिक विकास प्राधिकरण का प्रस्ताव जिलाधिकारी द्वारा औद्योगिक विकास आयुक्त उत्तर प्रदेश शासन को भेजा जाएगा। इस प्राधिकरण की स्थापना से जनपद, राज्य स्तरीय एवं अन्य प्रदेशों के उद्यमियों को यहां आकर औद्योगिक इकाई लगाने में काफी आसानी होगी तथा यहां के लोगों को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे। साथ ही जनपद का चौमुखी विकास होगा।

इसी क्रम में ग्लोवल इन्वेस्टर्स समिट के अंतर्गत हस्ताक्षरित एमओयू के तहत अडानी एग्री लजिस्टिक लिमिटेड द्वारा साईलों के निर्माण हेतु 5/6 एकड़ जमीन उपलब्ध कराए जाने के संबंध में जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने तहसील अकवरपुर अंतर्गत ग्राम वेवाना में उपलब्ध फर्म हेतु भूमि का भी निरीक्षण किया। इसी क्रम में उपजिलाधिकारी टांडा ने अवगत कराया कि अडानी ग्रुप के सीमेंट फैक्ट्री हेतु भूमि की तलाश जारी है, यदि कोई किसान अपनी भूमि वेचना चाहता है, वह तहसील में आकर संपर्क कर सकता है।

निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी अकवरपुर, तहसीलदार अकवरपुर तथा राजस्व टीम को निर्देश दिया गया भूमि का चिन्हांकन कर यथाशीघ्र कार्यवाही किया जाए। निश्छल के दौरान अपर जिलाधिकारी डा. सदानंद गुप्ता, उपजिलाधिकारी अकबरपुर पवन जायसवाल, तहसीलदार अकबरपुर जय प्रकाश यादव उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read