Homeअम्बेडकर नगरडीएम ने प्राथमिक विद्यालय शिवराजपुर का किया निरीक्षण

डीएम ने प्राथमिक विद्यालय शिवराजपुर का किया निरीक्षण

डीएम ने प्राथमिक विद्यालय शिवराजपुर का किया निरीक्षण

ओमकार सिंह
अम्बेडकरनगर। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने अकबरपुर अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय शिवराजपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान शिक्षा मित्र राजेश वर्मा उपस्थित मिले तथा सहायक अध्यापक सुनील कुमार मौके पर उपस्थित नहीं मिले। शिक्षामित्र राजेश वर्मा ने बताया कि अभी तक 1 से 5 तक कुल 49 छात्र/छात्राओं का एडमिशन किया गया है जिसमें से कुल 15 वच्चे उपस्थित पाए गये।

इस पर नाराज जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि इन सभी कमियों को जल्द से जल्द सुधार कराया जाय, अन्यथा की दशा में कार्रवाई तय की जाएगी। साथ ही उन्होंने पराग पशु आहार फैक्ट्री का भी निरीक्षण किया। फैक्ट्री में तैयार हो रही पशु आहार के वारे में जानकारी लेते हुये पशु आहार की गुणवत्ता बनाए रखने हेतु संबंधित को निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी डा. सदानंद गुप्ता, उपजिलाधिकारी अकबरपुर पवन जायसवाल, तहसीलदार अकबरपुर जय प्रकाश यादव, जिला सूचना अधिकारी संतोष द्विवेदी उपस्थित रहे

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read