विलेखों में लगे स्टाम्पों का सही से निरीक्षण करें: डीएम
जिलाधिकारी ने विलेखों का किया स्थलीय निरीक्षण
शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। जिलाधिकारी अभिषेक आनन्द ने तहसील मऊ के अंतर्गत ग्राम पंचायत कोल मजरा में माह अक्टूबर 2023 में पंजीकृत विलेखों में से सबसे बड़ी मालियत के दो विलेखों का स्थलीय सत्यापन किया गया। उन्होंने क्रेता सरोज सिंह एवं विक्रेता जनार्दन पांडेय व विद्या शंकर पांडेय के लेख पत्र संख्या 4668 एवं 4681 का मौके पर निरीक्षण किया जिसमें जिलाधिकारी ने उपनिबंधक मऊ अमित श्रीवास्तव को निर्देश दिए की विलेखों के बैनामा में जो स्टांप लगाया गया है, उसका परीक्षण कर ले अगर कोई कमी हो तो संबंधित पर कार्यवाही सुनिश्चित कराएं। इस दौरान उपजिलाधिकारी मऊ राकेश पांडेय, नायब तहसीलदार विवेक कुमार, उप निबंधक मऊ अमित श्रीवास्तव, हल्का लेखपाल सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














