पानी की बाल्टी में गिरने से मासूम की हुई मौत

पानी की बाल्टी में गिरने से मासूम की हुई मौत

पिता ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप

तेजस टूडे ब्यूरो
सोनू सिंह
आगरा। थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के नगला किशनलाल में एक बच्चा खेलते हुए पानी की भरी बाल्टी में सिर के बल गिर गया। जानकारी होने पर परिजनों ने उसे बाहर निकाला परिजन बच्चे को लेकर अस्पताल गए डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। बच्चे के पिता ने ससुरालियों पर हत्या का लगाया आरोप लगाया है।

क्या शासन के आदेश को मानेंगे प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले सरकारी डॉक्टर?

जानकारी के अनुसार दाऊजी प्रेम नगर निवासी दो वर्षीय हिमांशु पुत्र प्रहलाद सिंह एक माह से अपनी माँ मोनिका के साथ टेडी बगिया नगला किशनलाल में अपनी ननिहाल में रह रहा था। बताया गया है।कि सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे वह अन्य बच्चो के साथ छत पर खेल रहा था। जबकि परिवार के सभी लोग नीचे थे। अचानक ही उनको हिमांशु के बाल्टी में गिरने की जानकारी हुई। जिसके बाद सभी लोग छत की ओर दौड़ पड़े और उसको बाल्टी से बाहर निकाला साथ ही कई अस्पतालों में लेकर भागे लेकिन डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया।

दुकानदार हुआ ठगी का शिकार, खाते से निकले 99 हजार

जिसके बाद मोनिका और परिवार के अन्य परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। जानकारी मिलते ही मृतक के पिता प्रहलाद सिंह भी आ गए और उन्होंने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया। वही मामले की जानकारी मिलते ही थाना एत्माउद्दौला पुलिस मौके पर पहुँच गई। इस संबंध में चौकी इंचार्ज फाउंड्री नगर वीरेंद्र कुमार ने बताया कि पिता की तरफ से कोई तहरीर नही दी गई है।

हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 7007529997, 9918557796



 

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA, जानिए इसके फायदे, खुराक और किमत

हिन्दी दैनिक समाचार पत्र तेजस टूडे में विज्ञापन प्रतिनिधि या ब्यूरो चीफ के रूप में काम करने के लिए सम्पकर्म करें | #TejasToday

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent