भारत साइकिल यात्री रामानन्द सैनी को किया गया सम्मानित
आरएल पाण्डेय
लखनऊ। लखनऊ के किशनपुर कौड़िया, बंथरा गांव में रात को 5वें विशाल अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में जन समर्पण युवा समिति के तत्वावधान में शहीद चंद्रशेखर आजाद जी की जयंती पर उनके शौर्य व बलिदान को याद करते हुए लखनऊ के समाजसेवी और साइकिल से भारत भ्रमण करने वाले रामानंद सैनी को सम्मानित किया गया गया।
इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक प्रभाकर शुक्ला और कार्यक्रम के संचालक कृष्ण कुमार मौर्य सरल ने रामानंद सैनी को सम्मानित किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक समाजसेवियों, विद्यार्थियों, राजनीतिज्ञों, सेनानियों, स्कूल प्रबंधकों और शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया जिसमें रामानन्द सैनी के साथ लखनऊ के योगेश यादव और ओम प्रकाश गुप्ता भी शामिल थे। सम्मान समारोह के पश्चात् देर रात तक कवि सम्मेलन चलता रहा जहां कृष्ण कुमार मौर्य के संचालन में कवियों ने दर्शकों को खूब हंसाया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















