सीएससी संचालक लूट/हत्या के मुख्य आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
25000 का ईनाम था घोषित
संतोष तिवारी
मैनपुरी। दन्नाहार थाना क्षेत्र के ग्राम जरामई के पास से एक मोटरसाइकिल पर सवार 3 बदमाश पुलिस को देखकर अचानक भागने लगे तो पुलिस को शक हुआ जिसके बाद पुलिस पर बदमाशों ने जमकर फायरिंग की और पुलिस ने भी अपने बचाव के लिए फायरिंग की जिसमें आरोपी राजू यादव को पैर में गोली लगी जिसके बाद वह मोटरसाइकिल से गिर पड़ा और पुलिस ने भागते हुए घायल अभियुक्त के साथ साथ उसके दो साथियों को भी मौके से गिरफ्तार किया है।
मुठभेड़ के दौरान एक सिपाही को भी गोली लगी है जिसका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। पूरा मामला थाना दन्नाहार क्षेत्र से जुड़ा हुआ है जहां बीती 21 जुलाई को वैगनआर सवार ग्राहक सेवा केंद्र संचालक को रात के समय अज्ञात लोगों द्वारा घेर लिया गया और लूट के बाद उसकी निर्मम हत्या कर शव को पास में बनी नहर के पास फेंक दिया गया। इसके बाद से पुलिस अधीक्षक मैनपुरी कमलेश दीक्षित के द्वारा तीन टीमें लगाई गई थीं और आज पुलिस मुठभेड़ के दौरान मुख्य आरोपी राजू यादव को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से लूटे हुए 110000 भी बरामद किए हैं तथा अवैध तमंचे भी बरामद हुए हैं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












