HomeTrendingदीपावली के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग ने की छापेमारी

दीपावली के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग ने की छापेमारी

  • दीपावली के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग ने की छापेमारी

तेजस टूडे ब्यूरो
बृजेन्द्र कुमार
हमीरपुर। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासनउत्तर प्रदेश एवं जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में दीपावली पर्व के दृष्टिगत आम जनमानस को गुणवत्तापूर्ण खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 31 अक्टूबर को उपजिलाधिकारी मौदहा करन वीर सिंह के नेतृत्व में मौदहा एवं सुमेरपुर कस्बे में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया गया। इस दौरान मौदहा स्थित रॉयल फ्रेश फूड कम्पनी से मिल्क केक तथा रवी स्वीट्स से पेड़ा का एक-एक नमूना लिया गया। इसी प्रकार सुमेरपुर स्थित बीकानेर स्वीट हाउस से खोया एवं छेना तथा रीगल स्वीट हाउस से छेना का नमूना संग्रहित किया गया। इस प्रकार कुल 5 नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। रीगल स्वीट हाउस में गंदगी पाए जाने पर संबंधित खाद्य कारोबारकर्ता को नोटिस जारी किया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी मौदहा राजकुमार पाण्डेय, सहायक आयुक्त (खाद्य)-II डॉ. गौरीशंकर, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज श्रीवास्तव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मृत्युंजय कुमार तथा थाना प्रभारी मौदहा संतोष सिंह उपस्थित रहे। अभियान के दौरान सभी खाद्य कारोबारकर्ताओं को प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई बनाए रखने तथा मिलावटी एवं दूषित खाद्य पदार्थों का क्रय-विक्रय किसी भी दशा में न करने के निर्देश दिए गए। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा बताया गया कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

 

 

 

 

Must Read