HomeTrendingविद्या कलश के बच्चों ने आयोजित की रन फॉर यूनिटी

विद्या कलश के बच्चों ने आयोजित की रन फॉर यूनिटी

  • विद्या कलश के बच्चों ने आयोजित की रन फॉर यूनिटी

तेजस टूडे सं.
सुशील तिवारी
तिलोई, अमेठी। खानापुर चपरा तिलोई स्थित विद्याकलश विद्यालय द्वारा भारत रत्न सरदार पटेल जी की जयंती पर विद्यालय में विविध कार्यक्रम हुये। विद्यालय प्रार्थना सभा में लौह पुरुष एवं इन्दिरा गांधी के चित्र पर विद्यालय के बच्चों एवं प्रबंधक डॉ आलोक तिवारी ने दोनों महान हस्तियों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया। विद्यालय के हिन्दी विभाग द्वारा भाषण प्रतियोगिता की गई जिसमें आराधना शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का समापन विद्यालय के बच्चों एवं शिक्षकों द्वारा शंकरगंज में रन फॉर यूनिटी मार्च द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन हिमांशु मिश्रा ने किया। इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाचार्य राहुल यादव, उप प्रधानाचार्य पूर्णिमा पांडेय, वरिष्ठ शिक्षक अमित पाण्डेय, धनंजय उपाध्याय, वेद प्रकाश तिवारी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

 

 

 

 

Must Read