HomeTrendingचावल से भरा ट्रक पकड़ा गया

चावल से भरा ट्रक पकड़ा गया

  • चावल से भरा ट्रक पकड़ा गया

तेजस टूडे ब्यूरो
बृजेन्द्र कुमार
मौदहा, हमीरपुर। स्थानीय कस्बा में देर रात एसडीएम करनवीर सिंह और सीओ राजकुमार पांडेय ने नेशनल हाईवे-34 पर एक पेट्रोल पंप के पास चावल से भरा ट्रक पकड़ा। सरकारी राशन के चावल की काला बाजारी कर उसे कानपुर ले जाने की आशंका है। ट्रक में करीब 250 कुंतल चावल लदा था। अधिकारियों के निर्देश पर ट्रक को गल्ला मंडी में खड़ा कराया गया और पूर्ति विभाग से जांच कराई गई। पूर्ति निरीक्षक कमल कुमार और क्षेत्रीय निरीक्षक आशुतोष ने बताया कि ट्रक में लदा चावल सरकारी बोरों से निकालकर सामान्य बोरों में भरा गया था। चावल की बिल्टी भी बनाई गई थी। पहली नजर में मामला सरकारी राशन की कालाबाजारी से जुड़ा होने की आशंका है। चावल मौदहा के आढ़तिया धर्मात्मा सरण साहू का बताया जा रहा है। ट्रक मौदहा गल्ला मंडी इलाके से हमीरपुर होते हुए कानपुर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने ट्रक चालक सलीम, निवासी मुस्करा, हमीरपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक जांच की जा रही है कि चावल कहां से लाया गया था। उसे सरकारी बोरों से निकालकर सामान्य बोरों में क्यों भरा गया। जांच पूरी होने के बाद ही मामले की स्थिति साफ होगी।

 

 

 

 

Must Read