HomeTrendingजनसुनवाई में जिलाधिकारी ने शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के दिये निर्देश

जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के दिये निर्देश

  • जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के दिये निर्देश

  • वर्चुअल माध्यम से जुड़े सभी जिलास्तरीय अधिकारी

  • दूर-दराज से आये फरियादियों की सुनीं समस्याएं

तेजस टूडे ब्यूरो
रविन्द्र चौधरी
उरई (जालौन)। जनपद में सुशासन और पारदर्शी प्रशासन की प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए जिलाधिकारी राजेश पाण्डेय ने अपने कार्यालय कक्ष से वर्चुअल माध्यम के जरिए सभी जिलास्तरीय अधिकारियों को जोड़कर जनसुनवाई की। इस दौरान दूर-दराज क्षेत्रों से आए फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना गया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि प्राप्त होने वाली प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को त्वरित राहत मिल सके। जनसुनवाई शासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रशासन का मूल उद्देश्य जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान करना है, इसलिए सभी अधिकारी पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। साथ ही शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता बनाए रखते हुए प्रत्येक प्रकरण की नियमित समीक्षा भी की जाय।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read