Homeरायबरेलीएनटीपीसी में सुरक्षा बलों के काफी चाक—चौबन्द के बाद भी संयंत्र में...

एनटीपीसी में सुरक्षा बलों के काफी चाक—चौबन्द के बाद भी संयंत्र में घुसा युवक

एनटीपीसी में सुरक्षा बलों के काफी चाक—चौबन्द के बाद भी संयंत्र में घुसा युवक

सचिन चौरसिया
ऊंचाहार, रायबरेली। एनटीपीसी संयंत्र के द्वार से लेकर परिसर के चारों ओर बड़ी संख्या में केंद्रीय सुरक्षा बल के जवानों को तैनात किया गया है लेकिन इस सुरक्षा कवच को भेदते हुए एक युवक संयंत्र क्षेत्र में प्रवेश कर गया। सुरक्षा बलों के जवानों ने उसे पुलिस के हवाले किया है। हालांकि जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया।

गणतंत्र दिवस में स्वतंत्रता दिवस को लेकर एनटीपीसी परियोजना में तैनात केंद्रीय सुरक्षा बलों द्वारा सुरक्षा को लेकर खास चौकसी बरती जाती है।

मंगलवार की सुबह एक युवक एनटीपीसी संयंत्र क्षेत्र के मुख्य द्वार से प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश कर गया। जैसे ही उस पर सुरक्षा बलों के जवानों की नजर पड़ी तो सभी के होश उड़ गए और युवक को पकड़कर कोतवाली ले आया गया जिसके बाद केंद्रीय सुरक्षा बल के संयंत्र समन्वय प्रभारी ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देते हुए युवक को पुलिस की सुपुर्दगी में दिया। हालांकि कोतवाली पुलिस ने कुछ देर की ही जांच पड़ताल में युवक को छोड़ दिया।

इस बाबत पूछे जाने पर कोतवाल बालेंदु गौतम ने बताया कि एनटीपीसी के सुरक्षा बल प्रभारी द्वारा एक युवक को कोतवाली लाया गया था। जांच में युवक रास्ता भटक जाने की वजह से संयंत्र क्षेत्र में घुस गया था जिसे दोषी न पाए जाने पर छोड़ दिया गया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read