सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल
पिता के प्यार में अंधी नाबालिग ने मां और बहन को उतारा मौत के घाट | #TejasToday
ब्राजील। सोशल मीडिया के जरिए आज-कल कुछ ऐसी खबरें आती हैं जो वाकई हैरान कर देने वाली होती हैं. देश के किसी भी कोने में कोई भी अजीबो-गरीब घटना होती है तो वो फौरन सोशल मीडिया के जरिए पूरी दुनिया में फैल जाती है, ऐसी ही कुछ चुनिंदा खबरें हम आपके लिए लेकर आए हैं, जो अपने आप में बहुत अजीब हैं. जिन्हें पढ़कर आप भी हैरान हो सकते हैं।
महिला ने चप्पल से वार कर, उतारा डॉक्टर साहब पर चढ़ा इश्क का बुखार | #TejasToday
अपने सौतेले पिता का प्यार हासिल करने के लिए एक 16 साल की नाबालिग लड़की ने खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है, दरअसल बेटी ने अपने पिता के साथ मिलकर अपनी मां और 9 साल की छोटी बहन का कत्ल कर दिया। कत्ल के बाद दोनों की लाश को गड्ढा खोदकर दफना दिया। यह वारदात ब्राजील के साओ पाउलो की है, पुलिस ने बताया कि 16 साल की नाबालिग बेटी को अपने सौतेले पिता से प्यार था और इस दौरान उन दोनों के बीच में कई बार शारीरिक संबंध भी बने, 16 वर्षीय नाबालिग को अपनी मां से नफरत थी. इसलिए उसने अपने सौतेले पिता के साथ मिलकर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है।
पुलिस ने बताया कि जब आरोपी के घर के पीछे की जमीन की खुदाई की गई तो वहां से दोनों (मां-बेटी) की लाशें बरामद हुई. दोनों की लाश बरामद होने के बाद पुलिस ने नाबालिग बेटी और उसके सौतेले पिता को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस का कहना है कि उन्होंने अपना जुर्म भी कुबूल कर लिया है, जांच में के दौरान नाबालिग बेटी के सौतेले पिता फैब्रिसियो एरिना (34) ने बताया कि नवंबर 2020 में उसने अपनी पती का कत्ल कर दिया था और उसके एक महीने बाद 9 साल की बेटी को भी बेहरमी से मार दिया था. इसकी वजह बताते हुए आरोपी ने बताया कि 9 वर्षीय बेटी बार-बार अपनी मां के बारे में पूछती थी।
अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्ट








