दिलावलपुर में दबंगई करना पड़ा भारी, 4 के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
नवांगतुक सीओ व एसओ की तेज-तर्रार कार्यशैली से दबंगों में मचा हड़कम्प
अनुभव शुक्ला
डीह, रायबरेली। स्थानीय थाने की हाल ही में कमान संभालने वाले नवागंतुक सीओ अमित सिंह व डीह थानाध्यक्ष पंकज सोनकर की तेजतर्रार कार्यशैली दबंगों के लिए किसी खतरे की घंटी से कम नहीं। दोनों जोड़ियों के आगे क्षेत्र में अपराधी घुटने टेकने पर विवश हो रहे हैं।

दरअसल डीह थाना क्षेत्र के दिलावलपुर गांव में बुधवार की रात दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले जिसकी सूचना पाकर दबंगों के उत्पात मचाने के चंद मिनटों में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच विवाद का पटाक्षेप कर दबंगों को हिरासत में ले लिया। एक अचंभे की बात यह भी है कि पीड़ित पक्ष से रात दस बजे तहरीर मिलने के तुरंत बाद ही 257/22 अपराध संख्या 323, 504, 506 चार गुरुचरण, राहुल, उर्मिला, सोभा को जेल भेजा जा चुका है। मुकदमा लिखकर फुल एक्शन में आ गये जिससे दबंगों में हड़कंप मचा हुआ है।
दोनों भाइयों में हुआ था विवाद, कार्यवाही के बाद शान्ति व्यवस्था कायमः सीओ
इस बाबत क्षेत्राधिकारी अमित सिंह ने बताया कि तहरीर मिलते ही चार लोगों के विरुद्ध सम्बंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुरानी रंजिश को लेकर दोनों पक्षों के मध्य विवाद हुआ था जिसको लेकर विवाद हुआ था। पुलिसकर्मी बराबर मौके की स्थित पर निगाह रखे हुए हैं। शांति व्यवस्था कायम है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















