प्रचलित शिक्षा के अतिरिक्त नैतिक शिक्षा प्रदान करना आवश्यक: आरके सिन्हा
अब्दुल शाहिद
बहराइच। देश के ख्यातिलब्ध शिक्षा शास्त्री एवं समाज शास्त्री पूर्व राज्यसभा सदस्य प्रोफेसर आरके सिन्हा ने कहा है कि छात्र युवाओं को नैतिक शिक्षा प्रदान किया जाना समाज, धर्म व राष्ट्र हित में है आवश्यकता इस बात की है कि प्रत्येक विद्यालय में प्रचलित शिक्षा के अलावा नैतिक शिक्षा अनिवार्य रूप से पढ़ाया जाना चाहिए ताकि शिक्षित युवा परिवार समाज के अलावा राष्ट्र के नव निर्माण में सहभागी बनकर भारत को विश्व गुरु के पद पर सुशोभित करने में प्रभावी भूमिका अदा कर सके। सिन्हा सीतापुर रोड स्थित कुसुम आईटीआई कॉलेज परिसर में राष्ट्रवादी प्रतिनिधियों के द्वारा आयोजित परिचर्चा को संबोधित कर रहे थे। आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंधक भाजपा के वरिष्ठ नेता समाजसेवी अजय श्रीवास्तव अज्जू ने किया तथा संचालन राष्ट्रीय विचार अभियान के संयोजक विपिन सिंह ने किया। आयोजित परिचर्चा में प्रमुख रूप से जनपद बहराइच के निवासी एवं महामना मालवीय मिशन अध्यक्ष अवध क्षेत्र संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट, समाजसेवी देवेंद्र श्रीवास्तव, अनंत रामजी, लाल बहादुर वर्मा, अनुपम वर्मा, आशीष कुमार, नारायण सेवा संस्थान कोषाध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय परिषद में ध्वजारोहण व राष्ट्रगान के साथ हुआ।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










