HomeTrendingबेहाल: बदौसा में कहिमानी माता मन्दिर व दलित बस्ती मार्ग खोदकर छोड़ा

बेहाल: बदौसा में कहिमानी माता मन्दिर व दलित बस्ती मार्ग खोदकर छोड़ा

  • बेहाल: बदौसा में कहिमानी माता मन्दिर व दलित बस्ती मार्ग खोदकर छोड़ा

तेजस टूडे ब्यूरो
रूपा गोयल
बदौसा, बांदा। जल जीवन मिशन के तहत श्हर घर जलश् योजना का कार्य स्थानीय कस्बे के ग्रामीणों व श्रद्धालुओं के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग-35 से सटे नई बाजार स्थित ग्राम पंचायत बरछा (बा) के इस मुख्य मार्ग को पाइपलाइन डालने के लिए हफ्तों पहले बीच से खोद दिया गया था। कार्य के बाद ठेकेदार ने पूरी सड़क को मलबे और नुकीले पत्थरों के ढेर में तब्दील कर लावारिस छोड़ दिया है जिससे क्षेत्र में भारी आक्रोश है।
यह मार्ग न सिर्फ हजारों की आबादी वाली दलित बस्ती को जोड़ता है, बल्कि यहाँ से महज 3 किलोमीटर दूर स्थित क्षेत्रीय लोगों की अगाध आस्था के केंद्र प्रसिद्ध श्कहिमानी माता मंदिर स्थलश् को जाने वाला मुख्य रास्ता भी है।
बता दें कि सोमवार को माता के दरबार में भारी भीड़ उमड़ती है और बांदा, चित्रकूट व प्रयागराज मार्ग के इस प्रमुख केंद्र से होकर रोजाना सैकड़ों श्रद्धालु, बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे जान जोखिम में डालकर निकलने को मजबूर हैं। सड़क के बीचों-बीच बिखरे कंक्रीट के कारण आए दिन राहगीर व श्रद्धालु चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि विभागीय अधिकारियों की घोर लापरवाही के चलते इस बदहाली को देखने-सुनने वाला कोई नहीं है। नियम ताक पर रखकर क्षतिग्रस्त छोड़े गए इस मार्ग को लेकर ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से तुरंत सड़क दुरुस्त कराने की मांग की है।

 

 

 

 

Must Read