डीएम—एसपी ने पुलिस बल के साथ सरीला में किया पैदल गश्त
तेजस टूडे ब्यूरो
बृजेन्द्र कुमार
सरीला, हमीरपुर। स्थानीय कस्बे में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने थाना जरिया पुलिस बल के साथ थाना जरिया क्षेत्रान्तर्गत कस्बा सरीला के प्रमुख बाजारों, भीड़—भाड़ वाले स्थानों एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त/भ्रमण किया। इस दौरान अधिकारियों द्वारा बाजारों एवं सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर आमजन को सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया गया। साथ ही त्योहार के दौरान बाजारों में होने वाली संभावित भीड़ एवं आवागमन को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सम्बन्धित अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को अपने ड्यूटी प्वाइंट पर सतर्कता के साथ ड्यूटी करने, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने हेतु तत्पर रहने के निर्देश दिए गए। साथ ही शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सरीला, क्षेत्राधिकारी सरीला सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।











