जमीन विवाद में दबंगों ने बुजुर्ग को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
अनुभव शुक्ला/संदीप पाण्डेय
रायबरेली। जिले में ज़मीनी विवाद को लेकर हुए बवाल में 65 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई है। वृद्ध अपनी ज़मीन पर जेसीबी चलाये जाने की सूचना पाकर मौके पर पहुंचा था। अवैध कब्जा रोकने पर दबंगों ने वृद्ध को खेत में दौड़ा- दौड़ा कर पीटा जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दरअसल पूरा मामला लालगंज थाना क्षेत्र के पूरे अजमेर गांव का है। यहां के रहने वाले 65 वर्षीय दयाराम को सूचना मिली थी कि उसके खेतों पर कुछ लोग जेसीबी लेकर पहुंचे हैं और कब्ज़ा कर रहे हैं। दयाराम जैसे ही मौके पर पहुंचे दबंगों ने उन्हें दौड़ा कर पीटा जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर अन्य परिजन भी वहां पहुंचे तो दबंग मौके से फरार हो गए थे। दयाराम खेत में ही मरणासन्न हालत में पड़े थे। परिजन उन्हें लेकर सीएचसी लालगंज पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









