मेडिकल कालेज में सीनियर पैरामेडिकल छात्रों ने जूनियर को दी फ्रेशर पार्टी

मेडिकल कालेज में सीनियर पैरामेडिकल छात्रों ने जूनियर को दी फ्रेशर पार्टी

तेजस टूडे सं.
अजय विश्वकर्मा
सिद्दीकपुर, जौनपुर। उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में पैरामेडिकल के छात्रों ने फेशर पार्टी समारोह का आयोजन हुआ। समारोह प्रधानाचार्य प्रो० रूचिरा सेठी एवं उप प्रधानाचार्य प्रो० डा० आशीष यादव के दिशा निर्देश में सांस्कृतिक कार्यक्रम की अध्यक्ष डा० साधना अजय एवं सदस्य डा० पूजा पाठक के नेतृत्व एवं संचालन में मनाया गया। यह समारोह प्रथम वर्ष (प्रवेश सत्र 2024-2025) के छात्रों के सम्मान में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से हुई जिसके बाद प्रधानाचार्य प्रो० डा० रूचिरा सेठी अपने प्रेरणादायक विचार छात्रों के समक्ष रखें। “आज का दिन एक नई शुरूआत का संकेत है। आप सभी इस संस्थान में शिक्षा प्राप्त कर रहे है और अनुशासन, सेवा और मानवता के मूल्यों को भी सीख रहे हैं। पैरामेडिकल क्षेत्र एक ऐसा क्षेत्र है जहाँ आपकी ज्ञान और सेवा भावना सीधे मानव जीवन को प्रभावित करती है।” हम आशा करते हैं कि आप यहाँ की शिक्षा बड़े ही लगन और धैर्य पूर्वक अनुशासन में रहकर ग्रहण करेंगे। आपके व्यवहार और कार्यशैली से यह झलकना चाहिए कि आप एक अच्छे इंसान और जिम्मेदार स्वास्थ्यकर्मी हैं।”
तत्पश्चात मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा० ए०ए० जाफरी ने कहा कि “यह समारोह केवल जूनियर छात्रों के सम्मान तक सीमित नहीं है, बल्कि आगे बढ़िए, सपनों को साकार कीजिए और समाजसेवा में अपना योगदान दीजिए।” उन्होंने छात्रों को यह भी याद दिलाया कि आने वाले समय में चुनौतियाँ अवश्य आएँगी, लेकिन आत्मविश्वास, मेहनत और सदैव सीखते रहने की जिज्ञासा ही सफलता की कुंजी है। उनका यह उद्बोधन सभी छात्रों के लिए प्रेरणास्त्रोत बना और समारोह के माहौल को भावुकता और उत्साह से भर दिया।
पैरामेडिकल विभाग के नोडल डा० विनोद वर्मा ने कहा कि “फ्रेशर प्रार्टी, एक नए सफर की शुरूआत है। आप सभी ने जिस समर्पण अनुशासन के साथ शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। वही गुण आपको सफलता के मार्ग पर आगे ले जाएंगे।” उन्होंने छात्रों को आशीर्वचन देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुये यह संदेश दिया कि वे संस्थान से अच्छी शिक्षा ग्रहण कर समाज में इसका नाम रोशन करें।
डा० आदर्श यादव ने अपने विचारो को प्रकट करते हुए कहा कि पैरामेडिकल क्षेत्र के छात्र न केवल कक्षा में ज्ञान प्राप्त करते हैं, बल्कि अस्पतालों और समुदायों में सेवा देने की भावना भी अपने भीतर संजोते हैं। मैं आयोजकों, प्रशिक्षकों और विशेष रूप से उन विद्यार्थियों को बधाई देता हूँ जिन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कड़ी मेहनत की। अन्त में मैं सभी विद्यार्थियों को जीवन में आगामी चरणों के लिए शुभकानाएं देता हूँ। आशा करता हूँ कि आप सभी न केलव कुशल स्वास्थ्य कर्मी बने, बल्कि समाज में एक संवेदनशील, निःस्वार्थ और सजग नागरिक के रूप में भी अपनी पहचान बनायें।
छात्रों ने रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से समारोह को यादगार बना दिया जिसमें सीनियर एवं जूनियर छात्रों ने मिलकर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमः नृत्य, गीत, नाटक और भाषण को प्रस्तुत कर फ्रेशर प्रार्टी को यादगार बना दिया। सीनियर छात्रों ने मंच से अपने अनुभव साझा किए और कॉलेज व शिक्षकों के प्रति आभार प्रकट किया। यह दिन सभी के लिए भावनात्मक और यादगार रहा।
इस अवसर पर चिकित्सा शिक्षक डा० ले० सी०बी०एस० कर्नल पटेल, डा० मुदित चौहान, डा० नवीन सिंह, डा० संजीव यादव, डा० तम्मा राजा राव, डा० अनिल, डा० अलीशा अंजुम, डा० प्रियंका सिह, डा० धर्मेद्र सहित अन्य चिकित्सक व छात्र/छात्राएं तथा कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA