HomeSultanpurअगर चाहते रहे सुरक्षित देश का सम्मान, गोमती मित्रों का मानो कहना—...

अगर चाहते रहे सुरक्षित देश का सम्मान, गोमती मित्रों का मानो कहना— खूब करो मतदान

अगर चाहते रहे सुरक्षित देश का सम्मान, गोमती मित्रों का मानो कहना— खूब करो मतदान

जयशंकर दूबे एडवोकेट
सुल्तानपुर। राष्ट्रहित और जनहित के मुद्दों को लेकर सदैव सक्रिय रहने वाला गोमती मित्र मंडल परिवार एक बार पुनः जनपद में चर्चा के केंद्र में है। कारण पिछले एक सप्ताह से लगातार लोगों को शत—प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करने के लिये गोमती मित्रों का घर-घर पहुंचना, अलग-अलग टोलियों में अलग-अलग वार्डों में निकलते गोमती मित्र लोगों को न केवल मतदान के लिए प्रेरित कर रहे हैं, बल्कि साथ में ही जल जंगल जमीन की स्वच्छता और सुरक्षा के बारे में भी सचेत कर रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह ने श्रमदान के दिन पुनः एक बार गोमती मित्रों को निर्देशित करते हुए कहा कि चुनाव संपन्न होने तक तक लगातार आप सब लोगों के बीच पहुंचते रहिए और उन्हें समझाते रहिये। भीषण गर्मी और तेज धूप के बावजूद प्रातः 6 बजे से शुरू हुआ श्रमदान तब तक तक जारी रहा जब तक कि पूरा तट, सीता उपवन, धाम परिसर साफ सुथरा नहीं हो गया। श्रमदान में प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह, मीडिया प्रभारी रमेश माहेश्वरी, राकेश मिश्रा, संत कुमार प्रधान, डॉ दिनकर प्रताप सिंह, अजय प्रताप सिंह, राजेश पाठक, ओम प्रकाश कसौधन, मुन्ना सोनी, राकेश सिंह, युवा मंडल अध्यक्ष अजय वर्मा, सोनू सिंह, अर्जुन यादव, प्रांजल, सचिन, आयुष, अभय, सूरज, अमन, हर्ष, अवनी, सचिन, महाकाल, कृतिका, विशाल, टीपू आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read