श्रीमद् भागवत ज्ञान महायज्ञ का हुआ आयोजन

राम प्रवेश तिवारी
कैमूर। जिले के मोहनिया प्रखंड अंतर्गत ग्राम कठेज में साप्ताहिक श्रीमद् भगवत ज्ञान महायज्ञ का आयोजन किया गया है जहां समाजसेवी डा. जागेश्वर सिंह ने कथा वाचक वृंदावन से आए हुए सुशील माधव दास महाराज को अंगवस्त्र और पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया। साथ में अधौरा प्रखंड से चलकर आए बबन सिंह यादव, जय प्रकाश सिंह, काजू यादव, राम गहन सिंह, डा सूचित यादव सहित सैकड़ों भक्तों ने कथा में भाग लेकर भगवान की कथा श्रवण किया। कथा के व्यवस्थापक सुरेश बाबा पत्रिवाह जी पत्नी, माता जी और शमशेर सिंह सुचारू रूप से व्यवस्था का कार्य भार संभाल रहे हैं।पूरा इलाका भक्ति भाव में विभोर हो उठा है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














