गाड़ी में लगा हो सपा का झण्डा तो समझो बैठा है कोई पेशेवर गुण्डाः योगी आदित्यनाथ

गाड़ी में लगा हो सपा का झण्डा तो समझो बैठा है कोई पेशेवर गुण्डाः योगी आदित्यनाथ

देश के लिये कांग्रेस व प्रदेश के लिये सपा-बसपा है समस्याः मुख्यमंत्री
राम मंदिर अगर भाजपा नहीं बनवाती तो क्या कांग्रेस, सपा बसपा बनवाती?
संदीप पाण्डेय
रायबरेली। गांधी परिवार के क्षेत्र रायबरेली में एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने रायबरेली के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जहाँ कांग्रेस देश के लिए समस्या है तो सपा और बसपा प्रदेश के लिए इन्हें जड़ से उखाड़ फेंकने की जरूरत है। योगी आदित्यनाथ रायबरेली में 8 सौ करोड़ की लागत से विकास कार्यों को गति देने आए थे उन्होंने कई योजनाओं का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने महिलाओं को पेंशन आंगनबाड़ी और आशा बहुओं को मानदेय में बढ़ोतरी के साथ-साथ किसानों को सहायता राशि दिए जाने का वादा किया।

रायबरेली के महापुरुषों का जिक्र करते हुए सीएम ने राणा बेनी माधव सिंह और वीरा पासी का नाम लिया। राम मंदिर का जिक्र अपने भाषण में करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगर राम मंदिर का निर्माण भाजपा न करती तो क्या आप कांग्रेस सपा और बसपा से इसकी उम्मीद कर सकते थे? उनके इस बयान का जनता ने जोरदार तरीके से समर्थन करते हुए हाथ उठाया और जय श्रीराम के नारे लगा दिए। रामसेतु का भी जिक्र करना नहीं भूले उन्होंने कहा कि यह वही कांग्रेस है जिसने राम और कृष्ण को काल्पनिक बताया था। देश में जन्मे कांग्रेसी नेताओं को संस्कृति के लिए अभिशाप कह डाला। योगी आदित्यनाथ ने आतंकवाद, उग्रवाद, अराजकता और दंगों के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार बताया। साथ ही कहा कि देश में त्यौहार आते ही दंगे शुरू हो जाते थे लेकिन उत्तर प्रदेश में अब दंगाइयों की हिम्मत नहीं है, क्योंकि वह जानते हैं कि अगर दंगा किया तो 7 पुस्तें उसकी भरपाई नहीं कर पाएंगे। उन्होंने प्रदेश में कई मेडिकल कालेज बनाने का आश्वासन दिया रायबरेली एम्स की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने 2 साल पहले इसके काम में तेजी लाकर वहां पर लोगों को इलाज मिले इसकी सुविधा उपलब्ध कराई। अपने आधे घंटे के भाषण में योगी आदित्यनाथ हैं प्रदेश सरकार और देश की मोदी सरकार की प्रशंसा करते हुए उनकी उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने साफ कहा कि देश की सांस्कृतिक विरासत को बचाते हुए विकास की राह में लेकर चलना है।

भाई-बहन की जोड़ी कोरोना काल में फैला रही थी भ्रम
कोरोना काल में प्रियंका और राहुल के द्वारा किए जा रहे दुष्प्रचार का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का पहला प्रदेश बना जहां पर सबसे ज्यादा करोना के टीके लगाए गए और कोरोना काल में सुचारू रूप से सारी व्यवस्थाओं का संचालन किया गया जबकि भाई-बहन की जोड़ी कोरोना टीके को लेकर और व्यवस्थाओं को लेकर दुष्प्रचार कर रही थी।

सुधा द्विवेदी के दिखे जबर्दस्त कार्यकर्ता
सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा में विशाल जनसैलाब उमड़ा दिखाई दिया जिसमें अन्य विधायकों की तुलना मे सबसे ज्यादा सरेनी की संभावित प्रत्याशी सुधा द्विवेदी के कार्यकर्ता दिखे। भारी संख्या लगभग 8000 कार्यकर्ता दिखे जिन्होंने योगी मोदी जिंदाबाद, भारत माता की जय, जय श्री राम व सुधा द्विवेदी जिंदाबाद की नारे लगायें।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

 

 

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

 

 

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

 

 

 

 

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent