Homeपीलीभीतनौ दिवसीय रामकथा के तृतीय दिवस उमड़ी भारी भीड़

नौ दिवसीय रामकथा के तृतीय दिवस उमड़ी भारी भीड़

नौ दिवसीय रामकथा के तृतीय दिवस उमड़ी भारी भीड़

तेजस टूडे ब्यूरो
नरेश वर्मा
पीलीभीत। नगर के अशोक कॉलोनी स्थित राधा कृष्ण मंदिर में नौ दिवसीय राम कथा के तृतीय दिवस वृंदावन से पधारे कथा व्यास गौरव कृष्ण ने राम कथा की अमृत वर्षा करते हुए प्रभु श्रीराम के नामकरण, महर्षि विशवामित्र के आगमन श्रीराम चंद्र जी को यज्ञ की रक्षा हेतु अपने साथ ले जाने, तड़का वध, अहिल्या उद्धार, सीता स्वयंवर की सूचना प्राप्त होने व जनकपुरी आगमन की कथा सुनाई। कथा में राघव को मै ना दूंगा ऋषिराज मरते मरते भजनो को श्रवण कर सनातन प्रेमियों ने भावविभोर होकर कथा का श्रवण किया गया।
तीसरे दिन मुख्य यजमान श्रीराधा कृष्ण भगवान रहे।
श्रीराम कथा पर तोताराम गंगवार जिलाध्यक्ष सेवा भारती, ओम प्रकाश वर्मा पूर्व जिलाध्यक्ष सेवा भारती, शशिकांत कटियार, शिखा, विष्णुकांत तिवारी, सुनीता, विकास देव, सुलोचना, ट्विंकल, रचना, सुनीता, कमलेश शर्मा, प्रमोद भोजवाल, द्वारिका प्रसाद, प्रेम प्रकाश, विनय बाला, श्रवण जैसवार, तोता राम, लोकशंकर, रमेश लोधी, विनय वाला, दिलीप विश्वास, अभिमन्यु गंगवार, जीवन ज्योति भसीन, ममता देवी, शिवानी गंगवार, विमला देवी, पुष्पा गंगवार, अभिषेक सिंह गोल्डी, रमेश लोधी, दुर्गा प्रसाद गंगवार, अभिषेक गंगवार, श्रीराम मिश्रा समेत सैकड़ों सनातन प्रेमी उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read