डीएम ने केशौपुर एवं रामनगर जगतपुर गौशाला का किया औचक निरीक्षण

डीएम ने केशौपुर एवं रामनगर जगतपुर गौशाला का किया औचक निरीक्षण

तेजस टूडे ब्यूरो
नरेश वर्मा
पीलीभीत। जिलाधिकारी संजय सिंह ने विकास खण्ड बरखेड़ा क्षेत्रान्तर्गत केशौपुर एवं रामनगर जगतपुर गौशाला का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने निराश्रित गौवंशों हेतु भूसा, पीने योग्य पानी, हरा चारा, साफ-सफाई व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। केशौपुर गौशाला में 75 एवं रामनगर जगतपुर गौशाला में 67 निराश्रित गौवंशों को आश्रित किया गया है। जिलाधिकारी ने गौवंशों की नियमित देख—रेख हेतु निर्देशित किया। साथ ही उन्होंने गौवंशों के ईयर टैगिंग के सम्बन्ध में जानकारी ली। इस दौरान अवगत कराया गया कि पशु चिकित्सक द्वारा नियमित गोवंशों की देखभाल की जा रही है। इस दौरान जिलाधिकारी ने भूसे की उपलब्धता के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान सम्बन्धित ने बताया कि गौशाला में गौवंशों हेतु पर्याप्त मात्रा में भूसा, हरा चारा व चोकर उपलब्ध हैं। उन्होंने केशौपुर गौशाला में एक टिन शेड का निर्माण करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि सहभागिता योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक लोगों को गाय दान की जाए। जिलाधिकारी ने गौशाला की साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये। इस दौरान पशु चिकित्सक, पंचायत सचिव, ग्राम प्रधान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA