आकाशीय बिजली गिरने से मकान व बिजली के उपकरण नष्ट
जितेन्द्र सिंह चौधरी
वाराणसी। स्थानीय मोहनपुर गांव में सोमवार की रात सवा बजे अचानक गरज चमक के साथ वर्षा के समय बिजली के तड़कने से बिजली के उपकरण व मकान का ऊपरी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
मोहनपुर गांव निवासी पूर्व प्रधान संजय पटेल के घर में अचानक बिजली गिरी जिससे पंखे, इनवर्टर, कई प्लग बिजली के वायर जल गया और मकान का ऊपरी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। पूरा परिवार दहशत में हो गया। यह संयोग था कि परिवार के लोग निचले तल पर कमरे में सो रहे थे। सुबह घटना की जानकारी ग्रामीणों को हुई जिसे देखने के लिए भीड़ लग गई।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













