Homeउरईमाननीयों को नहीं दिख रहे मुख्य मार्ग के गड्ढे या फिर लोगों...

माननीयों को नहीं दिख रहे मुख्य मार्ग के गड्ढे या फिर लोगों की समस्याओं से नहीं सरोकार?

माननीयों को नहीं दिख रहे मुख्य मार्ग के गड्ढे या फिर लोगों की समस्याओं से नहीं सरोकार?

रंजीत सिंह
उरई। चुनाव के समय बड़े बड़े वादे कर जनता को कीमती वोट मांगने वाले नेता चुनाव जीतकर माननीय बनते ही सारे वादे किस कदर भुला बैठते हैं इसका अंदाजा जनपद मुख्यालय की मुख्य सडक़ को देखकर ही लगाया जा सकता है। मुख्य मार्ग की हालत इतनी बदतर हो चुकी है आए दिन कोई न कोई चुटहिल होता ही रहता है फिर भी माननीयों को लोगों की यह समस्या नहीं दिखाई दे रही है और अगर कोई उन्हें इससे अवगत कराना भी चाहे तो वह इसमें दिलचस्पी नहीं लेते हैं। सबका साथ सबका विकास को ध्येय बनाकर काम करने वाली सरकार में सत्ताधारी पार्टी के माननीय ही जनता से दूरी बनाए बैठे हैं।

चुनावों के दौरान लंबी लंबी डीगें हांकने वाले माननीयों को चुनाव जीतने के बाद जनता की समस्याएं या तो नजर ही नहीं आ रही हैं या फिर यह मान लिया जाए कि उनकी शर्म मर सी गई है कि जनता ताने मारे या फिर पार्टी को खरी खोटी सुनाए लेकिन उनके कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है तभी तो उरई नगर का गड्ढों से लबरेज मुख्य मार्ग उनको नजर नहीं आ रहा हैं। महंगाई और टैक्स की मार झेल रही जनता को अब सडक़ पर सरपट दौडऩे की बजाय रेंग कर चलना पड़ रहा है लेकिन शायद ही कोई माननीय हो जिसने इस समस्या के निस्तारण को लेकर पहल की हो। नगर के मुख्य मार्ग इलाहाबाद बैंक से लेकर कालपी स्टैंड तक अगर नजर दौड़ाई जाए तो सडक़ कम गड्ढे ज्यादा नजर आएंगे। इस मुख्य मार्ग पर वैसे भी दुकानदारों का अतिक्रमण है जिसके चलते मुख्य मार्ग भी एक गली सा नजर आता है।

वहीं कोढ़ में खाज की स्थिति इसमें जगह जगह हुए गड्डों ने कर दी है। कई बार इस सडक़ पर डामर की लेप भी कराई जा चुकी हैं लेकिन स्थाई समाधान आज तक नहीं हुआ हैं। हर साल लाखों रुपया कागजों पर गड्ढा पुराई के नाम पर विभागीय अधिकारी जेब में डाल लेते हैं लेकिन धीरे धीरे इस मुख्य मार्ग पर चलना दूभर होता जा रहा है। मुख्य मार्ग होने के कारण हर घंटे जिम्मेदारों की गाडिय़ां भी सायरन बजाते हुए इस मार्ग से निकलती रहती हैं शायद किसी को इसकी जर्जर स्थिति नजर नहीं आ रही है।

बोले विधायक
नगर के मुख्य मार्ग की दुर्दशा को लेकर जब सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि कालपी स्टैंड से जायसवाल टावर तक की सडक़ पर गड्ढे की खबर जब में प्रकाशित हुई थी तो तत्काल खबर को संज्ञान में लेते हुए वहां गड्ढा पुराई का काम शुरू कर दिया गया था लेकिन बरसात के कारण डामर नहीं डल पाया। जल्द ही उक्त सडक़ दुरुस्त होने के बाद इलाहाबाद बैंक से कालपी स्टैंड तक गड्ढे पुराई कराई जाएगी। संबंधित अधिकारियों से इस मामले में वार्ता हो चुकी है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Must Read