Homeबिहारआठ वर्षीय बच्ची की मौत से परिजनों में मचा कोहराम

आठ वर्षीय बच्ची की मौत से परिजनों में मचा कोहराम

आठ वर्षीय बच्ची की मौत से परिजनों में मचा कोहराम

श्याम सुंदर पांडे
बिहार। दुर्गावती थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव में रविवार को देर शाम जियुतिया ब्रतियों के स्नान करने के दौरान एक 8 वर्षीय बच्ची की भी तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों के द्वारा तालाब से बच्ची को किसी तरह बाहर निकाला गया। जो मदनपुर गांव निवासी संजय राजभर की पुत्री अनु कुमारी बताई जा जाती है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार के दिन देर शाम दुर्गावती थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव के बगल में ही एक तालाब नुमा गड्ढे में संजय राजभर की पुत्री अनु कुमारी उम्र 8 वर्ष महिलाओं के साथ स्नान करने के लिए गई हुई थी।

स्नान के दौरान वह गहरे पानी में चली गई जिसमें वह डूबने लगी। इसके बाद आसपास की महिलाओं की निगाह उसके ऊपर पड़ी तो इन लोगों के द्वारा शोरगुल किया गया। जिसके बाद मौके पर पहुंचे लोगों के द्वारा बच्ची को तालाब से बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस घटना से जहां पूरे गांव में मातम का माहौल फैल गया वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। घटना की सूचना लोगों के द्वारा दुर्गावती पुलिस को दी गई ।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Must Read