सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल
रामलीला मैदान के विवाद को लेकर हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम की मुलाकात | #TejasToday
सैदपुर। सैदपुर भीतरी में राम लीला मैदान के अवैध कब्जा के विवाद में आज हिन्दू युवा वाहिनी-गाधिपुरी के जिला अध्यक्ष अमित सिंह, जिला संयोजक गोपाल विश्वकर्मा, जिला मंत्री प्रमोद नाथ ने सैदपुर के जनता के आवाहन पर जनता के साथ में तहसील कार्यालय में एसडीएम से बात करने पर एसडीएम ने जमीन पर अवैध कब्जा को रोकने का आदेश देते हुए यह आश्वासन दिया कि वह सैदपुर भीतरी के रामलीला मैदान का पुख्ता जांच करवाएंगे और जल्द से जल्द सैदपुर भीतरी राम लीला मैदान पर हुए अवैध कब्जा को हटवाएंगे।
इस अवैध कब्जा को रोकने में पहुंचे हिन्दू युवा वाहिनी सैदपुर के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण, नगर संयोजक मोहित मिश्रा, नगर अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, नगर महामंत्री भोला गुप्ता, नगर, वार्ड के समस्त सदस्यगण, ब्लाक कार्यकारी अध्यक्ष किशन पांडेय, कार्यकारी ब्लाक संयोजक सूर्यांश जायसवाल, राहुल विश्वकर्मा, सौरभ चौबे, शनि यादव, राज, भीतरी प्रधान आदि लोग उपस्थित रहें।
अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्ट






