Homeसन्त कबीर नगरहाईस्कूल एवं इण्टरमीडियट मेधावियों ने लहराया परचम

हाईस्कूल एवं इण्टरमीडियट मेधावियों ने लहराया परचम

हाईस्कूल एवं इण्टरमीडियट मेधावियों ने लहराया परचम

परीक्षा परिणाम से प्रफुल्लित हुये छात्र—छात्राओं को विद्यालय परिवार ने किया सम्मानित
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
संत कबीर नगर। जिले के दक्षिणांचल में धनघटा तहसील क्षेत्र स्थित श्री सीताराम इण्टर कॉलेज सिरसी के हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा 2025 का परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय के छात्र—छात्राओं के चेहरे पर खुशी जाहिर की और जीवन मे बेहतर करने को लेकर सभी छात्र—छात्राओं ने संकल्प लेते हुए अपने को बेहतर बनाने के लिए इससे कड़ी मेहनत करने की कसमें खाई। त्र—छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपनी मेधा का परिचय देकर सफलता का परचम लहराया। इन बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए सम्मान समारोह हुआ जहां विद्यालय के प्रबन्धक त्रिशूलधारी राय, प्रधानाचार्य भरत सिंह सहित सभी शिक्षकों ने माला/मेडल पहनाकर शिल्ड देकर तथा मिठाई खिलाकर सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया। इस परीक्षा में कई छात्र—छात्राओं ने शान‌दार प्रदर्शन किया। विद्यालय की हाईस्कूल की छात्रा मनीष मनीषा ने 541, सलोनी 525, रिमझिम 523, रिया 521, कामिनी मौर्या 520, अंशिका राय 520, मोनी 515, प्रियांश यादव 500, सलोनी सिंह 498, शिवव्रत 496, तनु 480, अमृता 486, रंजना ने 476 अंक के साथ विद्यालय में टाप टेन में स्थान बनाकर अपने माता-पिता एवं विद्यालय का नाम रोशन किया। बेटियों ने बेटों को काफी पीछे छोड़ते हुए यह संदेश भी देने कार्य किया है कि वह दिन दूर नहीं जब बेटियां सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश के विकास में सहयोग करेंगी। इण्टरमीडिएट की परीक्षा में विद्यालय के छात्र शिवांश 424, सक्षम विश्वकर्मा 414, विनोद 409, दिव्यानी मौर्या 403, रागिनी चौहान, 398, अनुभव सिंह 390, विकास 390, अभिषेक 388, अंकित 384, अर्पित मौर्य 384 अंक प्राप्त कर न केवल आत्म गौरव को बढ़ाया, बल्कि अपने माता-पिता एवं विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
विद्यालय के प्रबन्धक त्रिशूलधारी राय ने बोर्ड परीक्षा में सफलता का परचम लहराने वाले छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा व्यक्तित्व के विकास के लिए आवश्यक है। विद्यार्थी अच्छे शिक्षकों के मार्गदर्शन में कठिन परिश्रम करके अपने जीवन में सर्वोच्च मुकाम मुकाम प्राप्त कर सकते हैं। यही कार्य इन छात्र-छात्राओं ने करके दिखाया है। प्रधानाचार्य भरत सिंह ने सफल छात्राओं को उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सफलता का कोई शार्ट कट नहीं होता है। कठिन परिश्रम की साधना से अपने उत्तम लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। इसी के साथ पूरा विद्यालय परिवार पहलगाम मे मारे गये सैलानियों के प्रति दो मिनट का मौन रखकर को श्रद्धांजलि ज्ञापित किया।
इस अवसर पर सत्य प्रकाश पाल, रघुविन्द कुमार, हरिशंकर पाठक, विन्ध्याचल सिंह, मुकेश मिश्र, राकेश पाण्डेय, श्रीमती मीना, अरुण पाल, आशीष मिश्रा, रामधनी मौर्य, सिकन्दर, मनोज मौर्य, प्रभाकर सिंह, विजय बहादुर, श्रीराम मौर्य, शिवजीत कुशवाहा, रामकुमार सिंह, हरिश्चन्द्र राय, मिथिलेश त्रिपाठी, माहेश्वरी प्रसाद, सुनील कुमार, अरविन्द राय, सन्तोष, इन्द्रेश, उपेन्द्र, अंगद, सत्यम आदि ने छात्र-छात्राओं को उत्साहवर्धन किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read