जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की हुई बैठक

जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की हुई बैठक

तेजस टूडे ब्यूरो
एनके मिश्रा
लखीमपुर खीरी। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल की अध्यक्षता में जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की मासिक समीक्षा बैठक हुई। संचालन सीडीओ अभिषेक कुमार ने किया। डीएम ने कहा कि विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान शिक्षा की गुणवत्ता, मिड-डे-मील सहित अन्य व्यवस्थाओं का भी जायज़ा लें तथा यह सुनिश्चित कराएं कि बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा मिले। सभी बीईओ पंजीकृत छात्रों की शतप्रतिशत उपस्थिति के साथ-साथ इस बात को भी सुनिश्चित करें कि सभी छात्र प्रापर ड्रेस, जूता, मोज़ा व स्वेटर पहन कर विद्यालयों में आयें। डीएम ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की मानसिक संतुलन, सामाजिक कौशल और शारीरिक विकास के लिए भी जरूरी है इसलिए हर विद्यालय में सुबह के समय के शुरुआती आधे घंटे में बच्चों के लिए खेल अवश्य होना चाहिए।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA