अष्टभुजा शिक्षा निकेतन इण्टर कालेज में कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न

अष्टभुजा शिक्षा निकेतन इण्टर कालेज में कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न

तेजस टूडे ब्यूरो
संदीप सिंह
प्रतापगढ़। अष्टभुजा शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज जेठवारा में अटेवा लक्ष्मणपुर ब्लॉक कार्यकारणी की अप्रैल माह की बैठक अटेवा लक्ष्मणपुर ब्लॉक संयोजक उदय सिंह की अध्यक्षता और जिला संयोजिका पार्वती विश्वकर्मा एवं ब्लॉक महामंत्री विश्वदीप सिंह के संचालन में संपन्न हुई। बैठक का मुख्य एजेंडा 1 मई को जंतर मंतर दिल्ली में सुनिश्चित अटेवा के विशाल धरना प्रदर्शन में ब्लॉक लक्ष्मणपुर से सम्मिलित होने वाले पदाधिकारियों, शिक्षकों और कर्मचारियों की तैयारी की समीक्षा, ब्लॉक में कार्यरत कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की सक्रियता और उनके कार्यों की समीक्षा आदि था। बैठक में उपस्थित अष्टभुजा निकेतन इंटर कॉलेज जेठवारा के सम्मानित प्रधानाचार्य स्कन्द तिवारी ने कहा कि निःसंदेह अटेवा पुरानी पेंशन की लड़ाई मजबूती से लड़ रहा है। सभी शिक्षकों और कर्मचारियों को 1 मई को दिल्ली अवश्य चलना चाहिए।
माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) के सम्मानित अध्यक्ष आलोक शुक्ल ने कहा कि अटेवा एक पुनीत कार्य में लगा हुआ है, पुरानी पेंशन की लड़ाई में माध्यमिक शिक्षक संघ अटेवा के साथ खड़ा है। अटेवा जिलाध्यक्ष सीपी राव ने 1 मई जंतर मंतर के धरना प्रदर्शन में लक्ष्मणपुर के सभी पदाधिकारियों, शिक्षकों और कर्मचारियों को सम्मिलित होने के लिए दिल्ली चलने का विनीत आग्रह किया।
जिला सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रभारी दिनेश सरोज ने अपने गीत के माध्यम से सभी को अटेवा के संघर्ष को बताया और दिल्ली चलने का विनीत आग्रह किया। लक्ष्मणपुर सह संयोजक जितेंद्र शर्मा ने कहा कि अटेवा पेंशन के अन्याय के खिलाफ हुंकार भर चुका है। पुरानी पेंशन की बहाली तक निरंतर आंदोलन जारी रहेगा। जिला सोशल मीडिया प्रभारी विश्वदीप सिंह ने कहा कि निःसंदेह सभी शिक्षकों और कर्मचारियों की अपेक्षा है कि अटेवा पुरानी पेंशन बहाल कराएगा।
इस अवसर सीपी राव, पार्वती विश्वकर्मा, विश्वदीप सिंह, दिनेश सरोज, उदय सिंह, अस्कन्द नारायण तिवारी, आलोक शुक्ल, राजेश श्रीवास्तव, जितेन्द्र शर्मा, राम समुझ यादव, राम मिलन, लवकेश सरोज, विजय विश्वकर्मा, विनय शुक्ल, प्रदीप वर्मा, आशा राम वर्मा, विमल सरोज, राजीव सोनकर, संतोष सिंह, बृजेश चौधरी, संगीता विश्वकर्मा, नसीम बानो, कृष्ण कुमार, विजय पाल, आशुतोष, अतुल, आलोक आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA