HomeChitrakootडीआरआई एवं सेवा यूके ने आयोजित किया विशेष ऑटो रिक्शा रन

डीआरआई एवं सेवा यूके ने आयोजित किया विशेष ऑटो रिक्शा रन

डीआरआई एवं सेवा यूके ने आयोजित किया विशेष ऑटो रिक्शा रन

शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। चित्रकूट में सर्व सुलभ उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवाओं की व्यापकता के लिए दीनदयाल शोध संस्थान एवं सेवा इंटरनेशनल यूके द्वारा ऑटो रिक्शा रन का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को आरोग्य धाम से 125 प्रवासी भारतीयों की ऑटो रिक्शा रन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह आटो रन सतना होते हुए चार राज्यों से गुजरकर 25 दिसम्बर को धौलावीरा (गुजरात) पहुंचेगी, जहां इसका समापन होगा।
दीनदयाल शोध संस्थान के महाप्रबंधक डॉ अमिताभ वशिष्ठ ने बताया कि ऑटो रिक्शा रन में प्रवासी भारतीयों का उद्देश्य ऑटो रिक्शा चलाकर पूरे भारत की यात्रा करना है। प्रत्येक रिक्शा में 3 प्रतिभागी है और उन्हें बारी-बारी से रिक्शा चलाना है। यात्रा के दौरान प्रवासी भारतीय मुख्य रूप से भारतीय ग्रामीण जीवन शैली की झलक पा सकें व सेवा के प्रकल्पों को देखते हुए आगे बढ़ेंगे। 12 दिनों में 2000 किमी से अधिक की दूरी तय करते हुए 36 ऑटो रिक्शा में चित्रकूट से कच्छ तक यात्रा करेंगे। आरोग्य धाम के निदेशक डॉ मिलिंद देवगांवकर ने बताया कि आधुनिक एवं परंपरागत चिकित्सा पद्धति के बीच समन्वय बैठाकर चिकित्सा सेवा को उच्चीकृत कर स्थानीय जनमानस को सस्ती एवं बेहतर स्वास्थ सुविधाएं प्रदान करना संस्थान का लक्ष्य है। दीनदयाल शोध संस्थान के उपाध्यक्ष वरिष्ठ दंतरोग विशेषज्ञ डॉ नरेश शर्मा ने 25 वर्षों से चिकित्सा सेवा में सेवा यू द्वारा किये जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए दीनदयाल शोध संस्थान द्वारा 500 ग्राम आबादियों में चलाये जा रहे स्वास्थ शिविरों को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक संसाधनों के लिए सहयोग प्रदान करने पर जानकारी प्रदान की।
सेवा यूके से भरत बटकुल ने बताया कि चित्रकूट से प्रारम्भ होकर धौलावीरा (गुजरात) में सम्पन्न होने वाली इस 14 दिवसीय यात्रा में 4 देशों (यूके, कनाडा, केन्या एवं ऑस्ट्रेलिया) के सहयोगी अपना सहयोग प्रदान कर रहे है। इस यात्रा में युवा शक्ति, बुजुर्गों के साथ मातृशक्ति का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है। हरीश बुधिया सेवा यूके ने ऑटो रिक्सा रन के माध्यम से होने वाले धन संग्रह एवं इस कार्य से जुड़े विभिन्न संस्थानों के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की। किशन सेवा यूके ने आटो रिक्शा रन जो चित्रकूट से धौलावीरा तक संचालित होगी, उसके लिए रास्ते में करणीय एवं अकरणीय के विषय में जानकारी प्रदान की। दीनदयाल शोध संस्थान के संगठन सचिव अभय महाजन ने कहा कि सहयोग, संस्कार, समर्पण एवं सेवा भाव ही हम सभी का मूल स्वरूप होना चाहिए। महंत दिव्य जीवन दास दिगम्बर अखाड़ा ने कहा कि ऋषियों का जीवन ही परमार्थ के लिए होता है।
गायत्री शक्तिपीठ के संचालक डॉ राम नारायण त्रिपाठी ने कहा कि आप सभी भारत रत्न नाना जी के कार्यों से प्रभावित होकर सेवा कार्य के लिए निकले हैं जो अनुकरणीय है। मासिक मिलन टीम मुंबई, अतुल समूह एवं दीनदयाल शोध संस्थान के कार्यकर्ता चित्रकूट से समापन स्थल तक सहयोगी के रूप में अपना सहयोग प्रदान करेंगे। इसके पहले आरोग्य धाम में नवीन दंत चिकित्सा विभाग का लोकार्पण किया गया। आरोग्य धाम के दंत चिकित्सा विभाग को उच्चीकृत और पेपरलेस करने के लिए नया भवन तैयार किया गया है जिसमें अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ आपरेशन थियेटर एवं पूरे चेहरे की जांच के लिए आधुनिक सीटी स्कैन मशीन लगाई गई है। आरोग्यधा म द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के लिए डेन्टल प्रेक्टिस को इम्प्रूव किया जा रहा है। इसके अलावा चालित चिकित्सालय के माध्यम से भी दूरस्थ गांवों में चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read