Homeरायबरेलीराज्यमंत्री का गोद लिया हरचंदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बना लूट का अड्डा

राज्यमंत्री का गोद लिया हरचंदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बना लूट का अड्डा

राज्यमंत्री का गोद लिया हरचंदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बना लूट का अड्डा

प्रसव व सुविधाओं के नाम पर तीमारदारों से अस्पताल में की जाती है अवैध वसूली
अनुभव शुक्ला
हरचंदपुर, रायबरेली। जिले का एक सुर्खियों में रहने वाला चेहरा वर्ष 2022 में योगी सरकार के मंत्री मंडल में शामिल हुआ तो जनपद को खुशी हुई की अब जिले को भ्रष्टाचारियों व दलाल के अड्डे बने सरकारी कार्यालयों में हो रही गुप-चुप तरीके से वसूली पर अंकुश लगेगा। किंतु जिले की हालत कुछ उससे कई गुना ज्यादा विपरीत हो गई। इलाज कराने गये मरीजों से सरकारी रहनुमो द्वारा अवैध वसूली का कारनामा उस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से सामने आया है। जी हां, हम बात कर रहे हैं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरचंदपुर की जो की इस समय लूट का अड्डा बन गया है। बताते चलें कि ये वही जिले के हरचंदपुर ब्लाक का सामुदायिक स्वास्थ्य है जिसे स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने गोद लिया था। गोद लेने के बाद इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाएं और दुरुस्त होनी चाहिए थी मगर इस समय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं और अलग से मरीज से चाहे वह दवाई के नाम पर हो चाहे प्रसव के नाम पर लगातार लूट की जा रही है। ऐसा ही एक मामला निकलकर सामने आया जहां पर मझिगवां की रहने वाली एक महिला प्रसव कराने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची जहां पर उसको बताया गया कि आपको ब्लड कम है और मरीज के तीमदारों से 2 हजार रुपये की डिमांड की गई तीमारदार ने 2 हजार रुपये दिया तब जाकर महिला का प्रसव कराया गया यह बात मरीज के तीमारदारों ने बताई जो की कमरे में कैद हो गया। महिला ने यह भी बताया कि अगर ज्यादा कुछ बहस करते हैं तो हमारे मरीज को जिला अस्पताल रेफर करने की धमकी देते हैं वही बाला निवासी सर्वेश ने बताया कि हम लोग कल महिला को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरचंदपुर आए थे और कल शाम को ही सीएचसी में तैनात स्टाफ नर्स ने प्रसव कराया तो डिस्चार्ज करने के बाद उसने 600 रुपये लिए गए जबकि डिमांड 1000 रुपये की कर रही थी। यह हरचंदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का पहला मामला नहीं इससे पहले भी कई मामले सामने निकल कर आए हैं जबकि बात करें तो हरचंदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने गोद लिया है जबकि इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक्स-रे मशीन तो लगी है लेकिन महीनों से एक्स-रे रूम में ताला बंद है वही सीबीसी जांच भी बंद पड़ी है जिससे मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अगर बात करें तो पूरी व्यवस्था इस समय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की चरमरा गई है। अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या जिले में बैठे आला अधिकारी अवैध वसूली कर रहे कर्मचारियों पर कार्रवाई करेंगे, यह एक बड़ा सवाल है।

मामला मेरे संज्ञान में आया है, जल्द ही करेंगे ऐसे लोगों पर कार्यवाही: सीएमओ
वहीं इस बाबत जब मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वीरेंद्र सिंह से बात की गई तो उन्होंने साफ तौर से बताया कि मामला मेरे संज्ञान में आया है। ऐसे लोगों पर कठोर कार्रवाही मेरे स्तर से करायी जाएगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read