Homeरायबरेलीकिसी भी पत्रकार का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जायगाः विजय

किसी भी पत्रकार का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जायगाः विजय

किसी भी पत्रकार का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जायगाः विजय

तहसील प्रेस क्लब महराजगंज की मासिक बैठक सम्पन्न
राजन प्रजापति
महराजगंज, रायबरेली। स्थानीय तहसील प्रेस क्लब महराजगंज की मासिक बैठक हुई संपन्न। बताते चलें कि मासिक बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। तहसील प्रेस क्लब महराजगंज के संरक्षक विजय सिंह एडवोकेट ने कहा सभी पत्रकार साथी निष्पक्ष व निडर होकर पत्रकारिता करें। बैठक के दौरान आए दिन हो रहे पत्रकारों के उत्पीड़न पर गहरी चिंता जताई गई।

उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान समय पत्रकारिता के हिसाब से बेहद चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है। सच को खोजकर खबर बनाने वाले पत्रकारों पर तमाम तरह के दबाव डालने की साजिशें रची जा रही हैं, ताकि सच का गला घोटा जा सके। धनबल और पहुंच रखने वाले कई लोग सच की खोज में जुटे पत्रकारों पर तरह तरह के षड्यंत्र रचे जाते है। ऐसे षड्यंत्र रचने वालों को मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा और संघर्ष किया जायगा। तहसील प्रेस क्लब महराजगंज के किसी भी पत्रकार का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जायगा। बैठक भारतीय स्टेट बैंक के बगल में रायबरेली रोड स्थित कार्यालय में की गई। इस मौके पर तहसील प्रेस क्लब महराजगंज अध्यक्ष राजन प्रजापति, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रणविजय सिंह, महामंत्री ब्रिजेश सिंह, संगठन मंत्री अनुराग मिश्रा, कोषाध्यक्ष कुलदीप सिंह, नेहा मिश्रा, राघवेंद्र सिंह, सचिन सिंह, अनुराग सोनी, शशिकांत मौर्य, दीप जायसवाल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read