HomeLucknowआपरेशन सिन्दूर की सफलता पर जतायी गयी खुशी

आपरेशन सिन्दूर की सफलता पर जतायी गयी खुशी

आपरेशन सिन्दूर की सफलता पर जतायी गयी खुशी

तेजस टूडे ब्यूरो
आरएल पाण्डेय
लखनऊ। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में गत दिवस 26 हिन्दुओं की हत्या का बदला लेने के लिए ऑपरेशन सिन्दूर से पाकिस्तान में 9 स्थानों पर आतंकवादियों के स्थानों को तहस-नहस करने व आतंकवादियों को मारकर बदला लेने पर विवेक खण्ड 3 गोमतीनगर के नागरिकों ने खुशी जताई तथा भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा सेना के जांबाज सैनिकों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने “भारत माता की जय”, “वन्देमातरम्” आदि नारों के साथ पाकिस्तान को चेताया कि “सिन्दूर तो सिर्फ झांकी है, मेंहदी, हल्दी अभी बाकी है।”
ग्रेटर लखनऊ जनकल्याण महासमिति के अध्यक्ष रूप शर्मा ने कहा कि सरकार द्वारा आतंकवादियों के खिलाफ पाकिस्तान में घुसकर मारने पर पहलगाम हमले में शहीद हुए लोगों के परिजनों व उनकी पत्नियों को कुछ अवश्य राहत मिलेगी। विवेक खण्ड 3 निवासी राजकुमार हर्ष ने कहा कि पाकिस्तान को भारत में आतंकवादी घटनाओं को अंजाम देने पर उसका खामियाजा जरूर भुगतना पड़ेगा। दीपक श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीयों ने बहुत सहन कर लिया, अब दहन की बारी है। रेखा शर्मा ने बदला लेने की कार्यवाही की सराहना की। रजनीश कुमार ने कहा कि यह मोदी की सरकार है जो आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई कर बदला जरूर लेती है। युवा प्रथम यादव ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि पाकिस्तान के आतंकवादियों के खिलाफ मोदी सरकार द्वारा त्वरित कार्रवाई करने से शहीदों के परिवार को सुकून मिला।
इस अवसर पर ग्रेटर लखनऊ जनकल्याण महासमिति के अध्यक्ष रूप कुमार शर्मा, राजकुमार हर्ष, रेखा शर्मा, एस.के. सक्सेना, आर.एस. भटनागर, पी.एस. उपाध्याय, दीपक श्रीवास्तव, सुब्रमण्यम, रजनीश कुमार, प्रथम यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read