HomeArticleज्ञान सुधा-भाग-५०

ज्ञान सुधा-भाग-५०

ज्ञान सुधा-भाग-५०

तुलसी जीवन वृत्त

राममन्त्र दीक्षा तब दीन्हो गुरु नरहरि ने
रामजन्म भूमि वास ज्ञान पुनि लीन्हो हैं।
प्रखर बुद्धि रामबोला संत शरण पायो जब
गुरू शिष्य सोरो क्षेत्र गमन तब कीन्हो है।
दीनन को तारन हरन दुख भव भय को
ऐसे प्रभु राम निज भक्ति वर दीन्हो है।

रामकथा तुलसी ने सुनी गुरूनरहरिदास ने गाइ कहे है।
सूकर क्षेत्र प्रवास कियो कछु काल गयो पुनि काशी रहे हैं।।
वेद अधीतिहिं शेष सनातन पन्द्रह वर्ष समीप लये है।
वासना लोक को भान भई पुनि आयसु लै निज ग्राम गये है।।

नाश कुटुम्बहिं गांव में देखि भयो अति आरत व्याकुल भारी।
श्राद्ध कियो निज पितृ सबै विधि दान दियो ऋण पितृ उतारी।।
वास कियो निज गांव तबै पुनि राम कथा कहि राम निहारी।
रामहिं प्रेम में लीन भयो पुनि काम प्रहार भयो उर नारी।।

संवत तिरासी दस पंच सुदी जेठ मास
दिन गुरुवार दीनबन्धु कन्या दान को।
तिथि त्रयोदशी रूपवती रत्नावली सो
भयो है विवाह धन्य रत्ना के भाग को।
राम को बिहाइ जब नेह बढ्यो धरनी सो
वासना में डूबि नाम भूल्यो प्रभु, राम को।
लीला दीनानाथ की अमरपद तुलसी को
नियति बनाइ तब प्रभू लीला नाथ ने।

तुलसी को छाड़ि भाई साथ तिय मैके गई
भयो है बेहाल जैसे प्रभु रघुनाथ थे।
जप तप ज्ञान बुद्धि मति बावली है बनी
वाह रे विधाता कत सृजी तूने नारि है।
पतितों को तारी नारी पतित बनाई नारी
नारी गति विधि भी न जान पाये हारि है।
स्वर्ण मृग भ्रम भयो नारि के प्रभाव राम
अगम चरित ऐसी नारि बलिहारी है।।
…..क्रमशः
रचनाकार— डाॅ. प्रदीप दूबे
साहित्य शिरोमणि, शिक्षक/पत्रकार
मो.९९१८३५७९०८

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

 

Must Read