जिले के नौजवानों को नौकरी देने के लिये संकल्पित हैं ज्ञान प्रकाश सिंह | #TEJASTODAY

जौनपुर का नं. न्यूज पोर्टल
हैदराबाद की ई-कॉमर्स कम्पनी के लिये जनपद से भेजे गयेे 22 नौजवान
नौकरी के लिये नियुक्ति पत्र पाते ही खिल उठे बेरोजगार युवकों के चेहरे
जौनपुर। समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह ने वैश्विक महामारी कोरोना काल में उत्पन्न बेरोजगारी की समस्या को ध्यान में रखते हुए संकल्प लिया था कि जनपद के जरूरतमंद बेरोजगार 5000 नवयुवकों को रोजगार प्रदान करेंगे। उसी क्रम को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने मॉडर्न वीआर सिक्योरिटी फोर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के प्रशिक्षण केंद्र जो मोहम्मद हसन आईटी आई परिसर में स्थित है, से प्रशिक्षित 22 सुरक्षा गार्ड को प्रशिक्षण देने के उपरांत हैदराबाद के मल्टीनेशनल ई-कॉमर्स कंपनी में नौकरी का नियुक्ति पत्र जौनपुर ब्रान्च के हेड रूपेश सिंह द्वारा प्रदान किया गया। इस बाबत श्री सिंह ने कहा कि मॉडर्न सिक्योरिटी फोर्स के चेयरमैन ज्ञान प्रकाश सिंह का मुख्य लक्ष्य है कि हर साल जौनपुर के 5000 बेरोजगार जरूरतमंद युवाओं को नौकरी मुहैया कराया जाएगा।
इसी क्रम में 22 लोगों को नौकरी देने के साथ समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह द्वारा अपने खर्चे से फ्लाइट का टिकट भी कराकर मंगलवार को बाबतपुर एयरपोर्ट से रवाना किया गया। लॉक डाउन के दौरान जहां हजारों लोग अपनी नौकरी से वंचित हो गए थे, वहीं नियुक्ति पत्र पाते ही इन नौजवानों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस कम्पनी को उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े एयरपोर्ट बेंगलुरु एयरपोर्ट, लखनऊ एवं बैंगलौर के मल्टीनेशनल ई-कामर्स कम्पनी के सुरक्षा का बहुत बड़ा प्रोजेक्ट मिला है जिसमें जनपद के बेरोजगार नौजवानों को प्राथमिकता के आधार पर नौकरी देने की व्यवस्था की जा रही है। जनपद के नौजवानों को नौकरी देने का चेयरमैन जी का मुख्य उद्देश्य यह है कि उन्हें अपने जन्मभूमि की मिट्टी से विशेष लगाव है।
ज्ञान प्रकाश सिंह सामाजिक कार्यों में बहुत ही सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उसका उदाहरण है कि उन्होंने वैश्विक महामारी कोरोना में लॉक डाउन के दौरान प्रतिदिन 1 हजार लोगों को भोजन का पैकेट मुहैया कराया तथा काफी संख्या में लोगों को राशन पैकेट भी उपलब्ध कराया। सामाजिक कार्यों की जनपद में उनकी लम्बी फेहरिस्त है। माडर्न सिक्योरिटी फोर्स के चेयरमैन ज्ञान प्रकाश सिंह ने जनपद के बेरोजगार युवाओं को नौकरी देने का जो संकल्प लिया गया है जिसे मूर्त रूप दिया जा रहा है। मंगलवार को जनपद के 22 नौजवानों को मोहम्मद हसन कालेज परिसर में ट्रेनिंग देकर हैदराबाद की ई-कॉमर्स कंपनी में नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र दिया गया। कोरोना महामारी के दौरान नौकरी के लाले पड़ने के कारण नौजवान नौकरी के लिए भटक रहे हैं।
ऐसे में कंपनी के चेयरमैन ने जनपद के नौजवान बेरोजगारों को जैसे ही नियुक्ति पत्र दिलवाया, वैसे उनके चेहरे खिल उठे। हैदराबाद जाने में हो रही कठिनाई को देखते हुए कंपनी के चेयरमैन श्री सिंह के निर्देश पर सभी 22 नौजवानों को बाबतपुर एयरपोर्ट से फ्लाइट द्वारा हैदराबाद के लिए रवाना किया गया। बताते चलें कि इसके पहले चेयरमैन के निर्देश पर नौजवानों को प्रशिक्षण देकर बेंगलुरु में अमेजॉन कंपनी में नौकरी के लिए फ्लाइट से भेजा गया था। बताते चलें कि चेयरमैन के इस संकल्प से बेरोजगारों में एक उम्मीद की किरण जागी है, उन्हें महसूस होने लगा है कि जनपद का कोई ऐसा इंसान है जो जनपद के बेरोजगार नौजवानों को रोजगार देने की दिशा में इतनी तन्मयता से कार्य कर रहा है। शायद ही जनपद में कोई ऐसा उद्योगपति या व्यवसायी होगा जो जनपद के बेरोजगार नौजवानों को नौकरी देने की दिशा में जागरूक होगा। इस मौके पर जौनपुर के मॉडर्न सिक्योरिटी फोर्स के हेड रूपेश रघुवंशी (शिवा सिंह), ट्रेनिंग ऑफिसर मिथलेश तिवारी, संजय गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
ब्रेकिंग खबरों से अपडेट रहने के लिए आज ही प्ले स्टोर या इस लिंक पर क्लिक कर tejastoday.com Apps इंस्टॉल करें
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tejastoday.news
ब्रेकिंग खबरों से अपडेट के लिए इस फोटो पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें







