HomeTrendingगुरुकुल सृजन महोत्सव—2026 का हुआ आयोजन

गुरुकुल सृजन महोत्सव—2026 का हुआ आयोजन

  • गुरुकुल सृजन महोत्सव—2026 का हुआ आयोजन

तेजस टूडे सं.
संतोष सिंह
महराजगंज, रायबरेली। गुरुकुल महाविद्यालय पुरासी हलोर रायबरेली में छात्र—छात्राओं द्वारा विभिन्न घरेलू सजावट के सामान बंदनवार, तोरण, हैंड बैग, दिया, रंगोली, दीपदान, पेंटिंग अन्य हस्तशिल्प वस्तुओं के स्टाल लगाये गये जिन्हें देखने और सीखने के लिए राजकीय बालिका इंटर कॉलेज महराजगंज, राजकीय इंटर कालेज हलोर, राजाचंद्रचूरण इंटर कॉलेज महराजगंज, अंबेडकर बालिका डिग्री कॉलेज महराजगंज की छात्राएं उपस्थित हुई। साथ में विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य तथा शिक्षकगण भी उपस्थित हुये।
इस शैक्षणिक संगम में सभी छात्र ने शिक्षणेत्तर प्रक्रियाओं के महत्व को जाना और उनको नवीन ज्ञान विज्ञान की जानकारी मिली। छात्राओं ने बताया कि ये सभी समान घर के रद्दी मटेरियल को प्रयोग करके बनाए गए है। गृह विज्ञान की छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के वस्त्रों की पेंटिग और सिलाई संबंधित जानकारी दी। विद्यालय की उपाध्यक्ष पूजा मिश्रा ने अन्य विद्यालय से आए हुए प्रधानाचार्यों और अध्यापकों का स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया।
प्राचार्य प्रांजलि शुक्ला ने सभी छात्रों और अध्यापकों का गुरुकुल सृजन महोत्सव में उपस्थित होने का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में गुरुकुल का समस्त शैक्षणिक स्टाफ तथा समाज के सम्मानित व्यक्तियों और अभिभावकों की उपस्थित भी सराहनीय थी। यह एक ऐसा उत्सव था जिसमें विभिन्न समाजों तथा अलग—अलग परिवेश के छात्रों ने एक मंच पर उपस्थित होकर अपने ज्ञान का आदान प्रदान और संवर्धन किया।

 

 

 

 

Must Read