समर कैम्प के समापन पर छात्राओं का किया गया मार्गदर्शन
समर कैम्प के समापन पर छात्राओं का किया गया मार्गदर्शन
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नगर में समर कैम्प के अंतिम दिन छात्राओं द्वारा प्रधानाचार्या एवं शिक्षिकाओं के निर्देशन में हस्तकला, चित्रकला, विज्ञान गणित, संगीत, साहित्य, फल एवं खाद्य संरक्षण आदि से संबंधित वस्तुओं की प्रदर्शनी आयोजित की गई। समापन समारोह की शुरुआत लेखाधिकारी माध्यमिक शिक्षा संतोष मौर्या, महिला रोग विशेषज्ञ डॉ नेमश्री, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ नरेंद्र गुप्ता, यातायात पुलिस ट्रेनर संजीव कुमार, अभिभावक संघ अध्यक्षा मोहिसिना द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर की गई।
यातायात ट्रेनर द्वारा बच्चों को यातायात के नियमो की जानकारी दी गई। डॉ नेमश्री द्वारा बच्चों को माहवारी सुरक्षा एवं प्रबंधन की जानकारी दी गई। डॉ नरेंद्र गुप्ता द्वारा बच्चों को दांतों की सुरक्षा के बारे में बताया गया। अतिथियों द्वारा प्रदर्शनी का अवलोकन एवं बच्चों के किये कार्यों की सराहना की गई। विद्यालय में बने MHM कक्ष का उद्घाटन सम्मानित अतिथियों द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के अंत में अच्छा प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्या डॉ पूनम सिंह द्वारा छात्राओं को ग्रीष्मावकाश में पर्यावरण की सुरक्षा हेतु वृक्षारोपण करने का सुझाव दिया गया। शिक्षकों द्वारा छात्राओं की कैरियर काउंसलिंग कर इसका बैनर प्रदर्शित किया गया कि छात्राएं 10 और 12 के बाद कौन सी फील्ड का चयन कर सकती हैं।
सपना चावला द्वारा वॉल पेंटिंग कर छात्राओं का मार्ग दर्शन किया गया। कार्यक्रम का संचालन दीप शिखा त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम में मीराबाला, ममता, नमिता श्रीवास्तव, मीता सक्सेना, सपना चावला, मनोरमा चौरसिया, प्रियंका, अनीता कुमारी, संध्या सिंह, सपना चावला आदि शिक्षक उपस्थित रहीं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।