HomeJaunpurजौनपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर जीआरपी को मिली बड़ी उपलब्धि

जौनपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर जीआरपी को मिली बड़ी उपलब्धि

जौनपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर जीआरपी को मिली बड़ी उपलब्धि

गुमशुदा 10 मोबाइल को पुलिस टीम ने किया बरामद
आवेदकों को सुपुर्द किया गया मोबाइल
जौनपुर। पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग प्रयागराज द्वारा रेल में बढ़ती चोरी लूट तस्करी की घटनाओं के रोकथाम हेतु तथा गुमशुदा मोबाइल/वस्तु के बरामदगी के सम्बन्ध मे चलाये जा रहे अभियान/निर्देश के क्रम में व पुलिस उपाधीक्षक रेलवे वाराणसी के कुशल निर्देशन में तथा थानाध्यक्ष थाना जीआरपी के कुशल पर्यवेक्षण में थाना जीआरपी जौनपुर पुलिस टीम द्वारा 10 गुमशुदा मोबाइल बरामद किये गये। जिनकी कीमत लगभग एक लाख पच्चीस हजार रुपये है।

आवेदकों को थाना हाजा पर बुलाकर मोबाइल सुपुर्द किया गया। आवेदक द्वारा थाना जीआरपी जौनपुर पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी। बरामदगी करने वाली टीम में एसओ रमेश सिंह थाना जीआरपी, एसएसआई रामकुमार पाण्डेय थाना जीआरपी, एसआई राजेश यादव चौकी प्रभारी जीआरपी शाहगंज, एसआई सुनील कुमार चौकी प्रभारी जीआरपी जफराबाद, का. मंगल यादव चौकी जीआरपी जफराबाद, का. मिथुन कुमार थाना जीआरपी, हेड का. अमरेन्द्र कुमार यादव रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे: जिलाधिकारी

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Must Read